फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shanti se gujra 6n december

शांति से गुजरा छह दिसंबर, शहर में रही कड़ी चौकसी  

Thu, 07 Dec 2017 11:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 07 Dec 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
shanti se gujra 6n december
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अयोध्या में ढांचा विध्वंस के 26वें साल बुधवार को शहर में कड़ी चौकसी रही। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क में सभा की। सभा में पहुंचने को लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ पुलिस से धक्कामुक्की कर दी। उधर, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


कमिश्नरी पार्क में आयोजित सभा में विश्व हिंदू परिषद, शिव सेना, बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी आदि संगठनों से शीलेंद्र चौहान, बलराज डूंगर, सुदर्शन चक्र, नीमेष वशिष्ठ, शीलकांत सिंघल, गजेंद्र नीलकंठ, अर्जुन राठी, गुलाब सिंह, सुरेंद्र जैन, प्रवीण राणा, प्रेमपाल सिंह, राजकुमार शर्मा सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से कमिश्नरी और कलक्ट्रेट के चारों तरफ बैरियर लगाकर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। इस दौरान एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी क्राइम शिवराम यादव, सीओ दिनेश शुक्ल, सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ अखिलेश भदौरिया कमिश्नरी पार्क पर एक कंपनी आरएएफ, दो कंपनी पीएसी के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियोग्राफी के निर्देश पर भड़के
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जब कमिश्नरी पर नारेबाजी की तो अफसरों के निर्देश पर उनकी वीडियोग्राफी करायी जाने लगी। इससे भड़के कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की और नोकझोंक हो गई। एसपी सिटी ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि ज्ञापन देना है तो शांतिपूर्ण तरीके से रहें। इसके अलावा शहर में घंटाघर, भूमिया का पुल, हापुड़ अड्डा और अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स का पहरा रहा।

कलक्ट्रेट पर दिया धरना, ज्ञापन सौंपा
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। आरोप लगाया कि ढांचा विध्वंस के लिए उस समय की प्रदेश की भाजपा और केंद्र की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव मौ. उवेस, जिलाध्यक्ष रमजानी सैफी, अंजुम अशफाक, नईम अंसारी, मौ. जुबैर, एडवोकेट जकी अनवर, रिजवान अंसारी, हाजी कासिम, अनवर आलम, ताहिर, यूसुफ, हाजी आरिफ आदि मौजूद रहे। 

वहीं, पूर्वा फैयाज अली में युवा सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने ढांचा विध्वंस को लेकर विचार रखे। अध्यक्ष बदर अली, आमिर गाजी, मौ. अरशद, नईम सागर, बासित अली, इकबाल अब्बासी, मैमुद्दीन मेवाती आदि मौजूद रहे। उधर, शहर जमियत की ओर से गुदड़ी बाजार स्थित पीपल वाली मस्जिद में दुआईया जलसा हुआ। जिसकी अध्यक्षता नायब शहर काजी जैनुर राशिददीन ने करते हुए कहा कि यह मुकदमा अदालत में है और मुसलमानों को अदालत पर पूरा भरोसा है। इस दौरान मुफ्ती अफीफुल्ला, हाजी इरशाद, कारी सलमान कासमी, हाजी इमरान सिद्दीकी, मौलाना इजहार, मौ. साबिर, मौलाना अलीमुद्दीन, मुफ्ती बिलाल आदि मौजूद रहे।


कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने छीपी टैंक स्थित कार्यालय पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिला प्रमुख धर्मेंद्र तोमर, महानगर प्रमुख चहन सिंह बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अवधेश शर्मा, यतेंद्र कुमार, योगेश कौशिक, मनोज गोस्वामी, तरुण शर्मा, पिंटू त्यागी, राजेंद्र गोयल, मनमोहन शर्मा, सरदार जसवीर सिंह, पं. देवदत्त शास्त्री, श्रवण कुमार, आरके शर्मा, धर्मपाल तोमर आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed