फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, two new corona positive case has been found in today

पश्चिमी यूपी के तीन जिलों में छह डॉक्टरों समेत 13 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, मचा हड़कंप

Wed, 10 Jun 2020 07:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jun 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Shamli Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, two new corona positive case has been found in today
शामली में कोरोना वायरस - फोटो : पेक्सेल्स

वेस्ट यूपी के जिलों में कोरोना संक्रमण की चेन बढ़ती जा रही है। बुधवार को 16 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिनमें मुजफ्फरनगर में छह डाक्टर और सहारनपुर की एक नर्स भी संक्रमित मिली है। बिजनौर जिले के दो संक्रमितों की मेरठ और ऋषिकेश में मौत भी हुई है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में बुधवार को आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, जिनमें मेडिकल कॉलेज के छह रेजिडेंट डॉक्टर शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डा. कीर्ति गिरि ने बताया कि इन डाक्टरों की कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी नहीं थी।
विज्ञापन


उधर, सहारनपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव चार नए केस मिले। इनमें तीन प्रवासी श्रमिक दिल्ली से लौटे हैं। तीनों को कोविड-19 सेंटर में भेज दिया गया, जबकि जिले की एक सीएचसी पर तैनात नर्स भी संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बिजनौर के किरतपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक का पिता और भाई भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जिले के एक संक्रमित व्यक्ति की मेरठ में मौत हो गई, जबकि दूसरे ने ऋषिकेश के अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, शामली जिले में मुंबई से आया युवक और हरिद्वार से लौटा ऑटो रिक्शा चालक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। 

इनमें एक युवक झिंझाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। बताया गया है कि यह युवक हरिद्वार में किराए पर ऑटो रिक्शा चलाता था। करीब पांच दिन पहले यह घर आया था। स्वास्थ्य विभाग ने इसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। 

यह भी पढ़ें: कोरोना से दरोगा की मौत के बाद पुलिस विभाग अलर्ट, एडीजी ने अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश


वहीं दूसरा युवक कस्बा कांधला का निवासी है। यह मुंबई में एक फैक्टरी में काम करता है। यह युवक भी पांच दिन पहले घर पर आया था। स्वास्थ्य विभाग ने इसका सैंपल लेकर जांच को भेजा था। दोनों युवक होम क्वारंटीन थे। बुधवार को दोनों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों युवकों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।

सहारनपुर में भी बुधवार को चार लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये तीनों नकुड़ में क्वारंटीन थे। तीनों ही प्रवासी दिल्ली से लौटे थे। रिपोर्ट आने के बाद तीनों को कोविड-19 सेंटर में भेज दिया गया। इनके अलावा एक मरीज ठीक हुआ है, जिसे फतेहपुर सीएचसी से छुट्टी दी गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed