{"_id":"5ef1c14c9f780525c72d8e19","slug":"shamli-uttar-pradesh-coronavirus-news-in-hindi-three-cases-of-corona-has-been-found-in-the-city-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: शामली में आज मिले तीन नए संक्रमित मरीज, अब जिले में 42 हुए सक्रिस केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus: शामली में आज मिले तीन नए संक्रमित मरीज, अब जिले में 42 हुए सक्रिस केस
Tue, 23 Jun 2020 02:16 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
शामली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में मंगलवार को तीन और नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जनपद में अभी तक 91 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 49 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जिले में सक्रिय केस 42 हो गए हैं।
विज्ञापन
मेरठ मेडिकल से आई सैंपलों की रिपोर्ट में कोरोना के तीन नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक व्यक्ति झिंझाना रोड कृष्णा नगर शामली का निवासी है। एक युवक शामली क्षेत्र के गांव लांक का और तीसरा युवक कस्बा कैराना के मोहल्ला पीर जादगान का निवासी हैं।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और देखभाल न करने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया था। स्वास्थ्य विभाग ट्रू नॉट मशीन से जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर चल रहा था बड़ा खेल, एडीएम सिटी ने छापा मारा तो खुल गई पोल, देखिए तस्वीरें
बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी 35 वर्षीय जसबीर टैक्सी चलाने का काम करता था। वह हरियाणा के बल्लभगढ़ से तीन-चार दिन पहले लौटा था। रविवार को उसे सांस लेने में परेशानी और हल्का बुखार होने पर सीएचसी शामली के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। कोरोना की जांच के लिए उसका सैंपल मेरठ लैब भेजकर डाक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया था। सोमवार सुबह युवक की हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी के इमरजेंसी में भेजा और हालत ज्यादा नाजुक होने पर उसे एंबुलेंस से शहर के निजी अस्पताल में बनाए कोविड केयर सेंटर भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इसके बाद शव सीएचसी लाया गया। युवक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही, सही देखभाल न करने, पानी और खाना समय न देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस दौरान सीएचसी परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस भी सीएचसी पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत किया। ट्रू नॉट मशीन से कोरोना की जांच कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/