फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, five new corona positive have found in the city at today

बसपा सांसद समेत पश्चिमी यूपी में मिले 27 नए संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Sat, 27 Jun 2020 01:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Jun 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Shamli Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, five new corona positive have found in the city at today
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजासला

वेस्ट यूपी के पांच जिलों में शुक्रवार को 27 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। सहारनपुर में मिले छह संक्रमितों में बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान, उनका बेटा अल्तमस और भतीजा सैफ भी शामिल है। बसपा सांसद के संपर्क में रहने वाले कार्यकर्ता और समर्थकों में बेचैनी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया और सांसद के परिजनों को क्वारंटीन करा दिया है।

विज्ञापन


उधर, बिजनौर जिले में एक महिला सहित छह लोग संक्रमित मिले। उधर, मुजफ्फरनगर में पांच नए कोरोना पॉजिटिवों में सरकुलर रोड स्थित पीएनबी शाखा का कर्मचारी, नोएडा से लौटा अंतवाडा निवासी युवक, मोहल्ला शांतिनगर के दो तथा खालापार का एक व्यक्ति शामिल है। उधर, शामली में पांच पॉजिटिव मिले। उधर, बागपत में भी पांच नए पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


सहारनपुर जिले में शुक्रवार को छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। इनमें बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान, उनका बेटा अल्तमस और भतीजा सैफ भी शामिल हैं। इनके अलावा अन्य मरीज शहरी क्षेत्र, पुवारंका और नानौता के बताए जा रहे हैं। सांसद और उनके परिजनों के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही उनके परिवार को क्वारंटीन कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सांसद और संक्रमित परिजनों को पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांसद और परिजनों के संक्रमित मिलने की सूचना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन से लेकर हाल ही में सांसद के संपर्क में रहने वाले बसपा कार्यकर्ता, समर्थक और अन्य लोगों की बेचैनी बढ़ गई।

सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि इन संक्रमित मामलों का पता चलने के बाद सांसद के आवास स्थल लिंक रोड, शहर के विनय विहार के अलावा नानौता और पुवारंका के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है। संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। इन क्षेत्रों को हॉटस्पॉट श्रेणी में रखकर आगे की गतिविधियां संपन्न कराई जाएंगी। बताया जा रहा है सांसद के परिवार में भतीजा चंडीगढ़ से आया था। इसके बाद से ही परिजनों में संक्रमण की स्थिति हुई है। इन मामलों के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 361 हो गई है। सक्रिय संक्रमित 72 हो गए हैं।

वहीं शामली जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 54 हो गई है। मेरठ मेडिकल से शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कोरोना के पांच नए केस मिले हैं। इनमें शामली का एक और कैराना में दो लोग पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क वाले हैं। 

इसके अलावा एक व्यक्ति गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के एक गांव का और एक झिंझाना क्षेत्र के गांव का निवासी है। जिले में इस समय कोरोना के 54 सक्रिय केस हो गए हैं।


यह भी पढ़ें: आपातकाल के 45 साल: जो भी उठाता था आवाज, उसे कर लिया जाता था गिरफ्तार, सुनाई आपबीती

उधर, मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि चार संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार के अनुसार शांतिनगर में दो और खालापार में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। सरकुलर रोड स्थित पीएनबी का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला है। नोएडा से आया गांव अंतवाडा निवासी एक युवक भी संक्रमित पाया गया है। जिले में अब तक कोरोना के 258 केस मिल चुके हैं। इनमें से 67 केस सक्रिय हैं और 190 लोग ठीक हो चुके हैं।

वहीं बिजनौर जिले में एक महिला समेत छह लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें नजीबाबाद की एक महिला भी शामिल है। शुक्रवार को कुल छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले, जबकि 243 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 257 हो गई है। वर्तमान में सक्रिय पॉजिटिव केस की संख्या 49 हो गई है। अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 203 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। दोनों मरीजों को कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है।

जनपद में आए दिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों में चिंता बढ़ रही है। लेकिन यहां पर मरीज ठीक भी हो रहे हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 257 हो गई है। इनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 203 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। वर्तमान में सक्रिय पॉजिटिव केस की संख्या 49 हो गई है। इससे पूर्व बुधवार को एक साथ 17 और बृहस्पतिवार को भी जनपद में चार कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। शुक्रवार को भी कुल छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले और 243 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।

सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार शुक्रवार को आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में शामिल नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी करीब पचास साल की महिला एक मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुई, जबकि कोतवाली देहात ब्लॉक के गांव सैदपुरा गज्जू निवासी 25 वर्षीय युवक गुरुग्राम से आया प्रवासी कामगार है।

इसके अलावा नहटौर के गांव सेढ़ा निवासी करीब 59 साल का व्यक्ति मुंबई और हल्दौर क्षेत्र के गांव गंगोड़ा जट में लौटा 24 साल युवक, इसी क्षेत्र के गांव पुटठा निवासी 27 साल का युवक दिल्ली से आए प्रवासी कामगार हैं, जबकि गांव शाहनगर में आया 28 साल का युवक महाराष्ट्र के पुणे से आया प्रवासी मजदूर है। सभी संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed