फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli:Two Shamli Residents Killed After Dumper Hits Tractor-Trolley Near Baraut

Shamli: कुंडली से सामान लेकर लौट रहे थे, पीछे से डंपर ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर सवार बाबरी के दो लोगों की मौत

Sat, 25 Jul 2026 10:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Jul 2026 10:24 AM IST
सार

बागपत के बड़ौत के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार शामली के बाबरी निवासी लोकेश और चालक अजय की मौत हो गई। दोनों कुंडली से घरेलू सामान लेकर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Shamli:Two Shamli Residents Killed After Dumper Hits Tractor-Trolley Near Baraut
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आए डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार शामली जिले के बाबरी निवासी लोकेश (45) और चालक अजय (40) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन रात में ही बड़ौत के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

Shamli:Two Shamli Residents Killed After Dumper Hits Tractor-Trolley Near Baraut
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कुंडली से घरेलू सामान लेकर लौट रहे थे
बाबरी निवासी लोकेश का भाई श्रीनिवास हरियाणा के कुंडली में टेंपो चलाता है। शुक्रवार दोपहर लोकेश गांव के ही अजय की ट्रैक्टर-ट्रॉली भाड़े पर लेकर कुंडली गए थे। उन्हें अपने भाई श्रीनिवास का घरेलू सामान लेकर लौटना था। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान लादकर बाबरी लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा हादसा: अफसरों के पहुंचने से पहले हटाया रथ का श्रंगार, जांच जारी, झुलसे लोगाें की हालत में सुधार

पीछे से डंपर ने मारी टक्कर
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत के पास पीछे से आए डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लोकेश और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन रात में ही बड़ौत के लिए रवाना हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed