{"_id":"66e9125680c37106cb019dc0","slug":"shamli-two-farmers-died-during-treatment-in-a-private-hospital-relatives-accused-of-extorting-money-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: निजी अस्पताल में उपचार के दाैरान दो किसानों की माैत, परिजनों ने लगाया रुपये वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: निजी अस्पताल में उपचार के दाैरान दो किसानों की माैत, परिजनों ने लगाया रुपये वसूलने का आरोप
Tue, 17 Sep 2024 11:00 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:00 AM IST
सार
शामली जनपद के बनता और जंधेडी के दो किसानों को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दोनों की माैत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली जनपद के जंधेड़ी गांव के रहने वाले किसान विनय और बनत के चांदवीर की दिल्ली-सहारनपुर रोड पर प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजन चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जंधेडी गांव के रहने वाले सुभाष ने बताया कि उसका भाई विनय कुमार(45) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसे आंतों में गांठ की शिकायत पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित अस्पताल में चार दिन पूर्व भर्ती कराया। मंगलवार को विनय ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: West UP News Live: आज शामली पहुंचेंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अगले तीन दिन तक बारिश के आसार
विज्ञापन
आरोप है चिकित्सकों ने उपचार में लापरवाही बरती और उनका आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद पचास हजार रुपये लिए गए। गुस्साएं लोगों ने खूब हंगामा किया।
इसके अलावा बनता गांव के दीपांशु ने बताया कि 9 सितंबर को उन्होंने पिता चांदवीर(52) को बुखार और पीलिया होने पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उन्हें सही उपचार नहीं दिया गया। आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद उनसे 40 हजार रुपये भी लिए गए। मंगलवार को चांदवीर की मौत हो गई। गुस्साएं परिजनों ने हंगामा किया।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।