फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शामली दाैरा रद्द, अगले तीन दिन तक बारिश के आसार

Tue, 17 Sep 2024 11:42 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 17 Sep 2024 11:42 AM IST
खास बातें

आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामली जनपद के अटटा गांव में नवनिर्मित मन्दिर और मेले का उद्घाटन करेंगे। वहीं जिले के एक अस्पताल में दो किसानों की उपचार के दाैरान माैत हो गई। परिजनों ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
West UP News Live: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya reachs Shamli today
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सूचना विभाग

लाइव अपडेट

10:44 AM, 17-Sep-2024

आज से फिर तीन दिन तक बारिश के आसार

इस बार भले ही सावन सूखा गया हो, लेकिन भादो में बरसात ने तर-ब-तर कर दिया। मानसून के लौटने के दौरान जमकर बारिश हो रही है। किसानों के चेहरे भी खिले हैं। आमतौर पर 19 सितंबर को मानसून विदा हो जाता है, लेकिन इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अक्तूबर तक झमाझम बारिश के आसार हैं। मंगलवार से तीन दिन तक बरसात हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 जून को मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार मानसून चार दिन देर से 29 जून को आया था। शुरुआती तीन-चार दिन अच्छी बारिश हुई, लेकिन इसके बाद रफ्तार धीमी पड़ गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को सावन में भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सितंबर में मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश से विदा होता है। इस बार जाते जाते मानसून की अच्छी बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। मेरठ जिले में एक सितंबर से 15 सितंबर तक औसत बारिश 223.8 मिमी हो चुकी है।

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा, जिस कारण 17 से लेकर 19 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआई भी सोमवार को 110 के स्तर पर पहुंच गया। 
10:42 AM, 17-Sep-2024

प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान दो किसानों की मौत, परिजनों का हंगामा

शामली जनपद के जंधेड़ी गांव के रहने वाले किसान विनय और बनत के चांदवीर की दिल्ली-सहारनपुर रोड पर प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजन चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई
विज्ञापन
09:50 AM, 17-Sep-2024

West UP News Live: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शामली दाैरा रद्द, अगले तीन दिन तक बारिश के आसार

आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामली जनपद के अटटा गांव में नवनिर्मित मंदिर और मेले का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां अधिकारियों ने पूरी कर ली थी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर होने वाले सभी कार्यक्रमों की सूची तैयार कर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर खंड विकास की ओर से भी सफाई व्यवस्था की गई। मंदिर समिति द्वारा भी उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। लेकिन एन वक्त पर डिप्टी सीएम का दाैरा रद्द हो गया। वह अब वर्चुअल इस मंदिर और मेले का उद्घाटन करेंगे।

आयोजककर्ता भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, ओबीसी आयोग के सदस्य प्रमोद सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आयेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वह मंगलवार को दोपहर 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचना था।  

यहां पर नवनिर्मित भवन में ग्यारह देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं बाबा जाहरवीर के भव्य मेले के उद्घाटन समारोह में सम्मलित होना था। इसके उपरांत 2:20 पर आगमन निरीक्षण भवन शामली में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करनी थी। लेकिन आखिरी वक्त पर उनका यह दाैरा रद्द हो गया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed