फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli: Truck collides with tractor trolley, laborer dies after getting crushed under straw trolley

Shamli:ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, भूसे की ट्रॉली के नीचे दबकर मजदूर की मौत

Wed, 14 May 2025 01:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 14 May 2025 01:05 PM IST
सार

शामली जनपद के झिंझाना थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात सरूरपुर में भीषण हादसा हुआ।

विज्ञापन
Shamli: Truck collides with tractor trolley, laborer dies after getting crushed under straw trolley
घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के झिंझाना थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात सरूरपुर में भीषण हादसा हुआ। थाना क्षेत्र के गांव पारसी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में भूसे की ट्रॉली के नीचे दबकर जिजौला निवासी मजदूर कादिर (30) पुत्र असगर की  मौत हो गई। पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


कादिर अपने दो साथियों के साथ भूसा लेकर करनाल के सीतामाई से मेरठ की सिसौली स्थित अखानंदा गौशाला जा रहा था। साथ में मजदूरी के लिए गए रशीद पुत्र सत्तार निवासी चौसाना और शाकिब पुत्र अजीज निवासी जिजौला भी ट्रैक्टर पर सवार थे। रशीद मडगार्ड पर और शाकिब ट्रॉली पर बैठा था। टक्कर की भयावहता से कादिर घबराकर ट्रैक्टर से कूद गया, लेकिन दुर्भाग्यवश ट्रॉली के नीचे दब गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 14 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों साथी किसी तरह बाल-बाल बच गए। हादसे के तुरंत बाद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हाइड्रा मशीन बुलवाई गई, मगर ट्रॉली की रस्सियां कमजोर होने के कारण शव निकालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

करीब तीन घंटे बाद, देर रात दो बजे कादिर के शव को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला गया। शव को रात्रि चार बजे गांव लाया गया, जहां पूरे गांव में मातम छा गया। कादिर अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़ गया है। 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह परिवार का इकलौता सहारा था और अब पूरे परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मृतक के परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि कादिर श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूर था, इसलिए सरकार को परिवार के भरण-पोषण के लिए सहायता प्रदान करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed