{"_id":"66df6a4c7095c094ed013a54","slug":"shamli-teams-capture-trophy-in-divisional-handball-competition-meerut-news-c-26-1-aur1003-127845-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मंडलीय हैंडबाल प्रतियोगिता में शामली की टीमों ने ट्रॉफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मंडलीय हैंडबाल प्रतियोगिता में शामली की टीमों ने ट्रॉफी पर किया कब्जा
Tue, 10 Sep 2024 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
शामली के बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली में मंडल स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेती
शामली। बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली में माध्यमिक स्कूलों की मंडल स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें शामली के अलावा मुजफ्फरनगर व सहारनपुर की टीमों ने बालक और बालिका के अलग-अलग वर्ग में प्रतिभाग कर दम दिखाया। बालक और बालिका वर्ग में शामली के बाबू जवान सिंह इंटर काॅलेज की टीम ने बाजी मारकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। अब विजेता टीमें राज्य स्तर पर दम दिखाएंगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक विजेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। अंडर- 17 बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला शामली और मुजफ्फरनगर की टीम के बीच हुआ। जिसमें शामली की टीम 9-3 से विजेता बनी। मैच में शामली के खिलाड़ी कार्तिक चार गोल करते हुए स्कोरर रहे। अंडर-14 बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला शामली और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। जिसमें शामली की टीम 9-2 से विजेता रही। शामली की टीम में दानिश बेस्ट स्कोरर रहे।
वहीं अंडर- 17 बालिका वर्ग में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शामली और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। शामली की टीम ने मुजफ्फरनगर को 7-1 के अंतर से हराकर विजेता बनी। शामली की टीम में राधिका ने चार गोल करते हुए स्कोरर रही। अंडर-14 बालिका वर्ग में भी शामली के बाबृू जवान सिंह इंटर कॉलेज की टीम ही विजेता बनी। सभी वर्गों में शामली की टीमों का दबदबा रहते हुए प्रथम रही, द्वितीय मुजफ्फरनगर और तीसरा स्थान सहारनपुर की टीम का रहा। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
कॉलेज प्रधानाचार्य विकास कुमार ने बताया कि अब विजेता टीमें 20 से 24 अगस्त को झांसी जनपद में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी। इस दौरान जिला संयोजक दीपक बालियान, जिला संयोजिका बबीता राणा, खेल प्रशिक्षक अमरपाल सिंह कालखंडे, खेल शिक्षक फूल सिंह, राजदेव, रेफरी नमन कुमार, फैसल चौहान, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।