फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli student held hostage at a dhaba in Haridwar for 35 days

UP: गर्म चिमटा... बीडी सिगरेट से शरीर को दागा, छात्र को हरिद्वार में ढाबे पर 35 दिन बनाया बंधक

Fri, 19 Jul 2024 07:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 07:39 PM IST
सार

शामली के एक छात्र को हरिद्वार में ढाबे पर 35 दिन बंधक बनाया। इतना ही नहीं कुकर्म कर अश्लील वीडियो भी बनाया। गंभीर यातनाएं दी। छात्र ने किसी तरह परिजनों को फोन पर सूचना दी।

विज्ञापन
Shamli student held hostage at a dhaba in Haridwar for 35 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 10वीं के छात्र को हरिद्वार में ढाबे पर 35 दिन तक बंधक बनाकर रखा। ढाबा संचालक समेत तीन लोगों ने छात्र को गंभीर यातनाएं दी और कुकर्म कर अश्लील वीडियो बनाई। एक माह बाद छात्र ने किसी तरह ढाबे से भागकर परिजनों को फोन पर सूचना दी। परिजन पुलिस को साथ लेकर पहुंचे और छात्र को बंधन मुक्त कराया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया छात्र जिला बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के यहां गया था। सात जून को वह कासिमपुर स्टेशन से ट्रेन में बैठकर अपने घर जाने के लिए शामली आ रहा था। रास्ते में उसे नींद आ गई और जब उसकी आंख खुली तो उसने अपने को हरिद्वार पाया। उसके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। वह खाना खाने के लिए एक ढाबे पर गया तो उसने छात्र को खाना खिलाया और पैसे पूरे न देने पर उसे वहीं रोक लिया। उससे बर्तन साफ कराए और रोटी बनाने समेत ढाबे पर कार्य कराया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक ढाबा संचालक ने छात्र के साथ कुकर्म किया और गंभीर यातनाएं दी। आरोप है कि संचालक ने ढाबे पर काम करने वाले दो लोगाें से भी छात्र के साथ गलत काम कराया और उसकी वीडियो बनाकर उसे यह कहकर डराया कि अगर उसने यहां से भागने की कोशिश की तो उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। उसने घर जाने की जिद की तो उसे गर्म चिमटे व बीडी सिगरेट से दागा गया। 12 जून को छात्र मौका पाकर ढाबे से भगा निकला और एक व्यक्ति के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन पुलिस को लेकर हरिद्वार पहुंचे और छात्र को बंधन मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमाला थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी
सात जून को छात्र के घर न पहुंचने पर परिजनों ने पहले उसकी रिश्तेदारियों आदि में तलाश की, लेकिन जब पता नहीं चला तो 12 जून को बागपत जिले के रमाला थाने में सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों का कहना है कि हरिद्वार से आने के बाद छात्र दहशत में है और उसकी मानसिक स्थिति पूरी तरह से ठीक नहीं है। आरोप है कि रमाला पुलिस ने रात में छात्र को थाने में आराेपी के साथ रखा और उस पर मानसिक रूप से आरोपी के पक्ष में दबाव बनाया। इसके बाद परिजनों ने एसपी बागपत से मिलकर पूरी घटना बताई।


उनके बालक के साथ जो अत्याचार हुआ, किसी के साथ न हो
परिजनों का कहना है कि उनके बालक के साथ जो अत्याचार हुआ, किसी अन्य के साथ न हो, इसलिए उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी ढाबा संचालक के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई हो जो दूसरों को भी सबक मिले। परिजनों ने बताया कि रमाला पुलिस ने ढाबा संचालक का चालान कर दिया है। अन्य किसी आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई। उनकी मांग है कि आरोपी का ढाबा भी सीज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed