फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli: Pieces of meat were thrown in the shrine premises before the Havan and Bhandara, anger among villagers

Shamli: हवन व भंडारे से पहले धर्मस्थल परिसर में मांस के टुकड़े फेंके, ग्रामीणों में रोष, पुलिस-बल तैनात

Sat, 03 Sep 2022 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Sep 2022 11:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का में ग्राम देवता भुमिया खेड़ा पर शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। यहां धर्मस्थल पर मांस के टुकड़े फेंके गए। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष, गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
 

विज्ञापन
Shamli: Pieces of meat were thrown in the shrine premises before the Havan and Bhandara, anger among villagers
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का में शरारती तत्वों ने गुरूवार रात धर्मस्थल ग्राम देवता भुमिया खेड़ा परिसर में करीब 11 स्थानों पर मांस के टुकड़े फेंक दिए। इससे क्षुब्ध ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वहीं, पुलिस ने मांस के टुकड़ों को हटवाया तथा जांच के लिए नमूना लिया। वहीं, गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन


गांव सिक्का में घनी आबादी के बीच शिव दुर्गा मंदिर के बराबर में ग्राम देवता भुमिया खेड़ा है। शरारती तत्वों ने बीती रात भुमिया खेड़ा परिसर में थोड़ी-थोड़ी दूर करीब 11 स्थानों पर मांस के टुकड़े फेंक दिए। इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई, जब महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं। धर्मस्थल पर मांस फेंके जाने की जानकारी पाकर ग्रामीण एकत्र हो गए। उनमें घटना को लेकर रोष उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन


वहीं, आदर्श मंडी पुलिस के साथ एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उधर, ग्राम प्रधान सियाराम शर्मा व अन्य लोगों की मदद से पुलिस ने धर्मस्थल परिसर से मांस के टुकड़े हटाए। वहीं, परीक्षण के लिए नमूना भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम दौरा: आज बिजनौर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, इन खास वजहों से शहर में रहेंगे दो दिन, अफसरों ने डाला डेरा

एएसपी ओपी सिंह ने ग्रामीणों को आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस मामले में दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष हरपाल सिंह की तरफ से आदर्श मंडी थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

वार्षिकोत्सव पर हवन भंडारा आज
गांव सिक्का के प्रधान सियाराम शर्मा ने बताया कि भुमिया खेड़ा पर शनिवार को वार्षिकोत्सव पहले से तय है। इसकी तैयारी की गई है। इस अवसर पर सुबह में हवन होगा। इसके बाद भंडारा किया जाएगा। शुक्रवार को मंदिर में सफाई व धुलाई के साथ रंगाई-पुताई कराई जा रही है। वार्षिकोत्सव से पहले दिन उक्त घटना शरारती तत्वों द्वारा गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश है।
 
गांव सिक्का में धर्मस्थल परिसर में सुबह ग्रामीणों ने अवांछनीय वस्तु देखी। जिसे प्रधान व संभ्रांत ग्रामीणों ने हटवा दिया। पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई है। अवांछनीय वस्तु को परीक्षण के लिए भेजा है। इस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसमें दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -ओपी सिंह, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed