फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli, People of Dalit society including former BSP District President decided to adopt Buddhism

पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों ने किया बौद्ध धर्म अपनाने का दावा

Sun, 11 Nov 2018 07:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Sun, 11 Nov 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
Shamli, People of Dalit society including former BSP District President decided to adopt Buddhism
दलित समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली जनपद में दलित समाज के कई लोगों ने पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष के साथ बौद्ध धर्म अपनाने का दावा किया है। कहा कि उन्होंने यह निर्णय समाज के लोगों के साथ घटित कई घटनाओं से आहत होकर लिया गया है। 

विज्ञापन


कांधला में रविवार को मोहल्ला अंबेडकर कॉलोनी शेखजादगान में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवीदास जयंत ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता की। बताया कि उन्होंने और उनके साथ दलित समाज के करीब 24 लोगों ने बौद्ध धर्म अपना लिया है। देवीदास जयंत, राजेंद्र कुमार, मीनाक्षी देवी, राहुल, तरुण जयंत, वंशिका, रूकमेश देवी, रजनी, सूर्य, सतबीर, सचिन, हर्षित सहित कई लोगों ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली है। उक्त लोगों को प्रज्ञाशील ने 22 प्रतिज्ञाओं के साथ दीक्षा दिलाकर बौद्ध धर्म की दीक्षा दिलाई। 
विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान देवीदास जयंत ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने समाज को जातियों के नाम पर बांटने का भी काम किया है। दावा किया है कि हमारे पूर्वज तथागत गौतम बुद्ध, संत रविदास महात्मा ज्योतिबाफुले, डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले भी बौद्ध धर्म से थे। इसलिए वह लोग अपने पूर्वजों के धर्म में वापसी कर रहे हैं। इस मौके पर समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed