{"_id":"6425345c63fe0775320f003c","slug":"shamli-news-death-of-a-person-injured-in-a-fight-relatives-refuse-to-perform-last-rites-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मारपीट में घायल व्यक्ति की में मौत, परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मारपीट में घायल व्यक्ति की में मौत, परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार
Thu, 30 Mar 2023 12:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:34 PM IST
सार
शामली जनपद में मारपीट के दौरान घायल हुए भनेड़ा गांव के 43 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। वहीं गुस्साए परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में बाबरी क्षेत्र में मारपीट के दौरान घायल हुए एक व्यक्ति ने चंडीगढ़ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन शव को गांव ले आए लेकिन अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा नेता के बेटे की अमेरिका में हृदयगति रुकने से मौत, बेटे के अर्थी को कंधा नहीं दे सकेंगे पिता
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार करीब 20 दिन पूर्व बाबरी क्षेत्र के भनेड़ा गांव में हुई मारपीट में घायल बिट्टू (43 ) पुत्र बलधारी की चंडीगढ़ के अस्पताल में मौत हो गई। बुधवार देर रात शव गांव पहुंचा था। सुबह परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने में जुट गई। लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार की बात पर अड़े हैं।