पिता की मौत के बाद बेटे ने धोखाधड़ी से निकाले 3.47 लाख, बैंक मैनेजर ने दर्ज कराया मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जिले में एक युवक ने अपने पिता की मौत के बाद मृतक पिता के स्थान पर एक दूसरे वृद्ध को बैंक ले ले जाकर सात किश्तों में मृतक पिता के खाते से 3.47 लाख रुपये निकाल लिए। मामले का पता चलने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैंक शाखा प्रबंधक ने मृतक के बेटे, पौत्र और एक अज्ञात वृद्ध के विरूद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
स्थानीय केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक ने एसपी अजय कुमार पांडेय को तहरीर में अवगत कराया था कि उनके बैंक में गांव जंधेडी निवासी जग्गा का बैंक खाता था। जग्गा की दिसंबर 2018 में मौत हो गई थी, लेकिन इसकी सूचना बैंक को नहीं दी गई थी।
इसके बाद 28 अगस्त, 5, 9, 10, 11, 14 और 15 अक्टूबर 2019 को मृतक जग्गा का बेटा सलीम और पौत्र आरिफ निवासी गांव जंधेडी हाल निवासी बरनावी अपने साथ एक जग्गा जैसे दिखने वाले वृद्ध को लेकर आए। उन्होंने सात बार में 49 हजार के हिसाब से 3 लाख 47 रुपये धोखे से निकाल लिए।
यह भी पढ़ें: गजब का एटीएम! फीड किए पांच हजार, निकले 10 हजार, चंद घंटों में लाखों रुपये गायब, मचा हड़कंप
वहीं बाद में मामले का पता चलने पर उन्होंने बैंक की सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि आरोपी पिता-पुत्र के साथ एक अन्य वृद्ध बैंक में आया था जो जग्गा जैसा दिख रहा था।
कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी सलीम और उसके बेटे आरिफ निवासी जंधेडी हाल निवासी बरनावी और एक अन्य अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/