फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli, Many accused demanded ten lakh from the businessman in uttar pradesh

कैराना: व्यापारी से मांगी 10 लाख की रंगदारी, घर और दुकान पर लगा ताला

Wed, 14 Nov 2018 08:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Wed, 14 Nov 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
Shamli, Many accused demanded ten lakh from the businessman in uttar pradesh
व्यापारी की दुकान और घर पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली जनपद में किराना व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। दिनभर व्यापारी के घर और दुकान पर ताला लगने से आसपास के लोग सकते में पड़ गए। इस मामले में पुलिस का दावा है कि व्यापारी अपने बच्चों से मिलने के लिए सहारनपुर गया हुआ है।  

विज्ञापन

 
बता दें कि मंगलवार को कस्बे के एक किराना व्यापारी के घर कुछ बच्चे एक पत्र लेकर गए थे। इस पत्र में व्यापारी से बदमाशों ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। साथ ही पैसे नहीं देने व पुलिस को सूचित करने पर व्यापारी के बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस घटना के बाद व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस के सामने व्यापारी ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराने से साफ इंकार कर दिया था। 
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार को अचानक से लोगों को व्यापारी के घर व दुकान पर ताला लगा मिला। यह मामला भी कस्बे में चर्चा का विषय बन गया। इस घटना के बाद कस्बे के व्यापारी व अन्य लोग कयास लगा रहे थे कि व्यापारी अपना सामान लेकर कहीं चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक कैराना राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि व्यापारी का परिवार सहारनपुर में रहता है। ऐसी कोई बात नहीं है। व्यापारी निजी कार्यों के चलते सहारनपुर में अपने परिवार के पास गया है। साथ ही जो पत्र व्यापारी के घर पहुंचा था, उसमें भी संशय की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि उन बच्चों से भी पुलिस ने वार्ता की थी, बच्चे जो बात बता रहे हैं, उससे यह स्पष्ट नहीं होता कि व्यापारी के घर यह पत्र बदमाशों या किसी संदिग्ध व्यक्ति ने भेजा था। 

वहीं, चौकी प्रभारी अजय कसाना का कहना है कि उन्होंने व्यापारी से फोन पर वार्ता की थी। व्यापारी ने बताया कि वह एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने के लिए सहारनपुर गए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed