फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli: Man Who Lay in Front of Train During Day Dies After Jumping Before Train at Night

Meerut: दिन में रेलवे ट्रैक पर लेटा युवक, लोगों ने बमुश्किल बचाया, रात में फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 26 Jul 2026 06:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Jul 2026 06:12 PM IST
सार

शामली के एलम निवासी 23 वर्षीय अनुज पंवार दिन में बुढ़पुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे लेट गया था। ट्रेन चालक की सतर्कता से उसकी जान बच गई, लेकिन रात में कांधला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Shamli: Man Who Lay in Front of Train During Day Dies After Jumping Before Train at Night
बागपत में ट्रैक पर लेटा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कांधला में शनिवार को दिन में ट्रेन के आगे लेटकर जान देने की कोशिश करने वाले एलम निवासी 23 वर्षीय अनुज पंवार की रात में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दिन में बुढ़पुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन चालक की सतर्कता से उसकी जान बच गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। रात में अनुज ने कांधला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

विज्ञापन


दिन में ट्रेन चालक ने बचाई थी जान
कस्बा एलम निवासी अनुज पंवार शनिवार दोपहर बागपत के बुढ़पुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर लेट गया था। ट्रेन को पटरी पर युवक के लेटे होने की जानकारी हुई तो चालक ने समय रहते ट्रेन रोक दी। इससे अनुज की जान बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले आए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Interview: पारुल चौधरी बोलीं-स्टीपलचेज में बाधाएं दूर करने पर फोकस, 5000 मीटर में गति और धैर्य जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी से विवाद के बाद पुलिस थाने ले गई थी
बताया गया कि घर पहुंचने के बाद अनुज का किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। आवश्यक कार्रवाई और पूछताछ के बाद देर रात उसे परिजनों की सुपुर्दगी में घर भेज दिया गया।

इसके बाद अनुज फिर घर से निकल गया और कांधला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। वहां ट्रेन के आगे कूदने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुज के नशे का आदी होने की बात भी सामने आई है।

तीन भाइयों में सबसे छोटा था अनुज
अनुज तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसके दोनों बड़े भाइयों अजय पंवार और आलोक की शादी हो चुकी है। दिन में जान बच जाने के बाद रात में युवक की मौत की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed