फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli: Man Alleges Wife and In-Laws Forced Him to Consume Poison, Hospitalised

Shamli: युवक ने पत्नी और ससुरालियों पर जबरन जहर देने का लगाया आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती

Mon, 03 Aug 2026 04:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Aug 2026 04:44 PM IST
सार

शामली के झिंझाना में एक युवक ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर जबरन जहर खिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Shamli: Man Alleges Wife and In-Laws Forced Him to Consume Poison, Hospitalised
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शामली के झिंझाना कस्बे में ससुराल में रह रहे 32 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर जबरन जहर देकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


घर में विवाद के बाद बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार बागपत जिले के छपरौली निवासी युवक हरियाणा के गन्नौर स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता है और फिलहाल झिंझाना स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। युवक का कहना है कि वह चार दिन पहले गन्नौर से झिंझाना आया था। सोमवार सुबह पत्नी से कहासुनी के बाद वह घर में चारपाई पर लेटा हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कांवड़ यात्रा के दौरान महिला ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, नाम रखा गणेश और कार्तिकेय

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि इसी दौरान उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसे जबरन जहर की गोली खिलाकर पानी पिला दिया। इसके बाद वह किसी तरह वहां से निकलकर बाहर आया, लेकिन कुछ दूरी पर अर्द्धबेहोशी की हालत में गिर पड़ा। उसने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी।

जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को झिंझाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे। चिकित्सकों ने उसे इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
जांच अधिकारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तहरीर तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed