फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli: gang rape of a woman in reed farm, report filed against three youths

शामली: ईख के खेत में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  

Sun, 22 Nov 2020 07:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Nov 2020 07:11 PM IST
सार

  • घर से गोबर लेकर खेत में डालने जा रही थी, तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
  • पुलिस ने दो युवकाें को किया गिरफ्तार, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया

विज्ञापन
Shamli: gang rape of a woman in reed farm, report filed against three youths
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव में सुबह खेत जा रही युवती को गांव के तीन युवकों ने ईख के खेत में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तरफ से आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। एसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जानकारी ली।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब आठ बजे झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती घर से गोबर लेकर निकट ही खेत में डालने जा रही थी। आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने उसे खेत में खींचकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर झिंझाना थाना प्रभारी सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी पक्ष के साथ पूर्व में मुकदमेबाजी चल रही है। घटना की जांच की जा रही है। एसपी नित्यानंद राय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और घटना की जानकारी ली।

एसपी ने बताया कि झिंझाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की सूचना मिली है। पीड़िता की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed