फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli Cooch postponed on assurance of increase in crushing capacity

नजीबाबाद चीनी मिल पर किसान पंचायत

Sun, 11 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shamli Cooch postponed on assurance of increase in crushing capacity
पेराई क्षमता में वृद्धि के आश्वासन पर शामली कूच स्थगित
विज्ञापन

नजीबाबाद। तीन वर्ष पूर्व की गई नजीबाबाद चीनी मिल की पेराई क्षमता में वृद्धि करने की घोषणा पूरी नहीं होने से नाराज किसानों ने चीनी मिल परिसर में पंचायत की। यहां से किसानों को गन्ना मंत्री का आवास घेरने के लिए शामली कूच करना था। इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल चीनी मिल पर पहुंचा और किसानों से घंटों वार्ता की। बाद में फरवरी में प्रस्तावित बजट में मिल की क्षमता वृद्धि के लिए धनराशि दिलाने, गन्ना मंत्री और मुख्यमंत्री से वार्ता कराने सहित कई आश्वासनों के बाद किसानों ने धरना और शामली कूच स्थगित कर दिया।
इसमें 24 अक्तूबर 2017 को गन्ना मंत्री सुरेश राणा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा की गई नजीबाबाद चीनी मिल की पेराई क्षमता वृद्धि की घोषणा पर अमल न होने पर रोष जताया। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और गन्ना मंत्री की उदासीनता से नजीबाबाद चीनी मिल क्षेत्र के किसानों को 50 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना औने-पौने दामों पर क्रेशरों और कोल्हुओं पर बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने किसानों को मनाने के लिए भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल किसान पंचायत में पहुंचा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, बिजनौर विधायक सुचि चौधरी के पति मौसम चौधरी, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने पहले चीनी मिल गेस्ट हाउस में किसान प्रतिनिधियों से बातचीत की। इसके बाद भाजपा प्रतिनिधियों ने किसान पंचायत स्थल पहुंचकर किसानों को आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह, सीसीओ डॉ.एसएस ढाका की उपस्थिति में प्रतिनिधि मंडल ने फरवरी में संभावित बजट सत्र में चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए गन्ना मंत्री द्वारा बजट स्वीकृत कराने, मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री से वार्ता कराने, चीनी मिल मेंटिनेंस के लिए एक सप्ताह में धनराशि दिलाने और शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
भाकियू के जिला सचिव सुनील कुमार प्रधान के संचालन और सरदार सरदूल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ.बलराम सिंह, भाकियू युवा के प्रांतीय अध्यक्ष चौ.दिगंबर सिंह, चौ.बलराम सिंह, चौ.दिगंबर सिंह, कुलदीप सिंह, सरदार इकबाल सिंह, मदन सिंह चौहान, सुनील चौधरी, जसवंत सिंह, भोपाल सिंह राठी, रामअवतार सिंह, अवनीश कुमार, गजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, महेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह संधु आदि ने संबोधित किया।
गेस्ट हाउस में प्रतिनिधिमंडल पर बरसे किसान
नजीबाबाद। भाकियू पंचायत स्थल पर पहुंचने से पूर्व गन्ना मंत्री की ओर से पहुंचे भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने किसानों को कोरोना काल में आर्थिक व्यवस्था चरमराने से चीनी मिल की पेराई क्षमता वृद्धि का मामला लंबित होने की दुहाई दी। भाकियू के प्रांतीय नेता चौ.बलराम सिंह, चौ.दिगंबर सिंह, भोपाल सिंह, विनोद परमार ने उन्हें प्रतिनिधि मंडल को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि अगर किसान गन्ना मंत्री के घेराव के लिए मन न बनाते तो शासन अब भी सोया रहता।

आधा गन्ना ही पेराई कर पाती है चीनी मिल
नजीबाबाद। चीनी मिल नजीबाबाद की पेराई क्षमता 3000 टीसीडी से बढ़ाकर 5000 टीसीडी की जानी है। पेराई क्षमता वृद्धि में लगभग सवा तीन सौ करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। नजीबाबाद चीनी मिल वर्तमान में लगभग 50 लाख क्विंटल एक सीजन में गन्ने की पेराई करती है। किसानों का दावा है कि चीनी मिल क्षेत्र में एक करोड़ क्विंटल गन्ने की पैदावार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed