फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli: Body of missing student found on railway track under suspicious circumstances, girl dies after consumi

Shamli: संदिग्ध परिस्थिति में लापता छात्र का शव ट्रेन के ट्रैक पर मिला, युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Thu, 15 May 2025 04:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 15 May 2025 04:21 PM IST
सार

शामली में दो अलग अलग स्थानों पर दो युवाओं की मौत हो गई। एक तरफ कक्षा 11 के छात्र का शव ट्रेन के ट्रैक पर पड़ा मिला तो वही दूसरी ओर एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Shamli: Body of missing student found on railway track under suspicious circumstances, girl dies after consumi
छात्रा के आवास पर जानकारी करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शामली जनपद के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरनी के मजरे रामगढ़ निवासी कक्षा 11 के छात्र हर्ष की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका शव किरोड़ी अंडरपास के निकट रेलवे लाइन पर मिला। उधर, सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव की 21 वर्षीय युवती शीला ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन


रामगढ़ निवासी हर्ष रात को घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। सुबह उसका शव गर्दन और धड़ दो हिस्सों में कटा हुआ रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। माना जा रहा है कि सुबह साढ़े पांच बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन से कटकर छात्र की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि छात्र ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
उधर, सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर पर 21 वर्षीय युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवती को निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं।

एएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई है। युवक व युवती दोनों ने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed