{"_id":"68231e3474846150f2001c7c","slug":"shamli-body-of-a-person-found-on-panipat-khatim-highway-commotion-due-to-body-found-in-a-field-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: पानीपत-खटीमा हाईवे पर मिला व्यक्ति का शव, चंदेना माल में खेत में शव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: पानीपत-खटीमा हाईवे पर मिला व्यक्ति का शव, चंदेना माल में खेत में शव मिलने से हड़कंप
Tue, 13 May 2025 03:56 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 13 May 2025 03:56 PM IST
सार
शामली के जलालाबाद में गांव चंदेना माल मार्ग पर मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मार्ग किनारे बुढ़ीनाकलां के हरेंद्र का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली के जलालाबाद में गांव चंदेना माल मार्ग पर मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मार्ग किनारे बुढ़ीनाकलां के हरेंद्र का शव पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। वहीं, पानीपत-खटीमा हाईवे पर बंतीखेड़ा फ्लाईओवर के पास करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
दरअसल, सोमवार की देर रात मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के बुढ़ीना कलां के रहने वाले हरेंद्र पुत्र रणपाल सिंह अपनी रिश्तेदारी में रामपाल कश्यप के यहां पर आया था। बताया गया कि सोमवार की देर रात ही वह गांव के लिए निकल गया था।
यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: 54 दिन में चार्जशीट...पहले मोहब्बत, बेइंतहा नफरत और फिर कत्ल की 1000 पन्नों में दर्ज हुई कहानी
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब गांव के लोग टहलने के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें रास्ते में मोटरसाइकिल और 33 वर्षीय हरेंद्र का शव खेत में पड़ा मिला। जिस पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी, जिसके बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जानकारी कर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस जांच में जुटी है। हरेंद्र की मौत कैसे हुई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं, पानीपत-खटीमा हाईवे पर बंतीखेड़ा फ्लाईओवर के पास करीब 35 वर्षीय युवक का शव हाईवे पर ही सड़क पर पड़ा मिला। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची।शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की हत्या कर शव डाला गया या फिर कोई ओर अन्य कारण रहा, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।