Meerut: लूटकर भाग रहे बदमाश का पकड़ा कॉलर, 50 मीटर तक घिसटती रहीं पर नहीं छोड़ा साहस, दबोचा गया आरोपी
Meerut News : लूटकर भाग रहे बदमाश का महिला ने कॉलर पकड़ लिया। इस दौरान महिला करीब 50 मीटर तक घिसटती रहीं पर साहस नहीं छोड़ा। आखिर एक आरोपी दबोचा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के किठौर में मवाना बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को पीड़िता ने दबोच लिया। महिला करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती रहीं, लेकिन उसने साहस नहीं छोड़ा। बाइक फिसलने के बाद मौका देखकर एक लुटेरा फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लिया।
कस्बे के शाहजमाल निवासी शमीम पत्नी सोनू ने बताया कि उसके पति सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। वह बुधवार शाम करीब पांच बजे अपनी पड़ोसन शबनम पुत्री उस्मान के साथ बंधन बैंक पर किस्त जमा करके लौट रही थी।
वहीं रास्ते में वह अपने पति से फोन पर बात कर रही थी। मवाना बस स्टैंड के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका फोन छीन लिया। शमीम ने बताया कि बदमाश मोबाइल छीनकर भागे तो उसने एक बदमाश की शर्ट का कॉलर पकड़ लिया। बदमाशों ने बाइक दौड़ाई तो वह करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटती चली गईं।
यह भी पढ़ें: Meerut News live: शामली में बदमाशों का धावा, फायरिंग, गंगा में डूबे मेरठ के सुनील सैनी का शव आठ दिन बाद बरामद
इस पर भी उसने बदमाश को नहीं छोड़ा। तभी बाइक बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई। शमीम बदमाश पर टूट पड़ी और शोर मचा दिया। आसपास के लोग दौड़े तो एक बदमाश भाग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में लुटेरे ने अपना नाम रविंदर पुत्र महीपाल निवासी माछरा बताया।
यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम मावी ने गलियों में उड़ाई गिल्ली, मोहल्ले वालों ने पहचाना था हुनर, अब विश्व पटल पर बिखेरेंगे जलवा
थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।