{"_id":"63b5e8d5199bb15aa320fe72","slug":"shakib-s-body-was-handed-over-to-ashes-accused-of-killing-him-by-giving-poisonous-substance-mawana-news-mrt620576525","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शाकिब के शव को किया सुपुर्द-ए-खाक, जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शाकिब के शव को किया सुपुर्द-ए-खाक, जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
शाकिब के शव को किया सुपुर्द-ए-खाक, जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी शाकिब (18) का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम के समय घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भारी भीड़ के साथ शाकिब के शव को मिल बाईपास रोड़ ढाकों वाला कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। भाई का आरोप है कि लड़की के परिजनों द्वारा मंगलवार को शाकिब कोे जाकर कोल्ड ड्रिंक में कोई जहरीला पदार्थ दिया गया। जिससे उसकी मौत हुई।
मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी मोहसीन ने बताया कि वह पांच भाई तथा चार बहनें हैं। शाकिब चौथे नंबर का था। 10 साल पहले मां व बाप दोनों की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसने ही मजदूरी कर भाई-बहनों को पाला पोसा। शाकिब वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। शाकिब मोहल्ले की ही युवती को 31 दिसंबर को लेकर चला गया था। युवती के परिजनों ने शाकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
2 जनवरी को दोनों पक्षों में समझौता हो गया था और युवती उसके के परिजनों के सुपुर्द कर दी थी। 3 जनवरी को लड़की पक्ष के लोग शाकिब को बुलाकर राजो वाला बाग के पास बाईपास पर एक रिश्तेदार के मकान में ले गए, जहां आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। शाकिब उनको राजो वाला बाग के पास सड़क पर पड़ा मिला था। उसे मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम शाकिब का शव घर पहुंचा तो भाई बहनों तथा रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। इन सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद तथा लड़की के 164 के बयान हो जाने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।