{"_id":"67840aa60146fa20b609b0b5","slug":"shakambhari-jayanti-today-in-siddhapeeth-preparations-complete-meerut-news-c-30-1-smrt1014-140271-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिद्धपीठ में शाकंभरी जयंती आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिद्धपीठ में शाकंभरी जयंती आज, तैयारियां पूरी
Mon, 13 Jan 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
शाकंभरी खोल(नदी) में सजाया गया प्रवेश द्वार। संवाद
- फोटो : संवाद
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में पोष पूर्णिमा पर मां भगवती की शाकंभरी जयंती (प्राकट्य पर्व) मनाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शंकराचार्य आश्रम प्रभारी एवम संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भैरवतंत्राचार्य संत सहजानंद ब्रह्मचारी जी महाराज ने बताया कि बीते 29 वर्षों से मां शाकंभरी प्रकटोत्सव भव्यता से आयोजन किया जाता है। बीकानेर से आए कारीगरों द्वारा 56 भोग एवं 36 व्यंजनों का प्रसाद मां को अर्पित किया जाएगा। ब्राह्मणों द्वारा किए जा रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार को होगी। इस आयोजन में वरिष्ठ राजनेता भी पहुंचेंगे। जगदजननी मां भगवती के भवन एवं मुख्य द्वार की भव्यता देखते ही बन रही है। पूरे मंदिर परिसर को फूल मालाओं, गुब्बारों से सजाया गया है। मां के भवन की सजावट को देखकर हर कोई मंत्र मुग्ध हो रहा है।
बारिश के बावजूद सिद्धपीठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शाकंभरी। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में पोष माह की चतुर्दशी पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने लंबी कतार में लगकर महामाई के दर्शन किए। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते सुबह से ही देवी दर्शनों को भक्तो लाइन लगनी शुरू हो गई थी। धार्मिक मान्यता के चलते श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम बाबा भूरादेव के दर्शन करने के बाद में मां भगवती के दर्शन किए। माता से देश एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
सुबह से हो रही लगातार बारिश के बावजूद भी भक्तों की श्रद्धा देखते ही बन रही थी और श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई। बारिश को देखते हुए पुलिस पहले से ही अलर्ट थी और सभी वाहनों को रोककर गांव नागलमाफी से पूर्व बने पार्किंग एवं भूरादेव से पूर्व नदी रास्ते भेजा जा रहा था। वहां से सभी श्रद्धालु बारिश में ही मां के भवन तक एक किमी का सफर तय करके पैदल ही पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
जयंती पर पहुंचा पुलिस बल
कोतवाली प्रभारी बीनू सिंह ने बताया कि शाकंभरी देवी में शांति व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 13 उपनिरीक्षक, एक महिला उपनिरीक्षक, 20 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल, तीन महिला हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल एक प्लाटून पीएससी, चार ट्रैफिक पुलिस, एक फायर ब्रिगेड सिद्धपीठ पहुंच गया है।