{"_id":"6adb569cb149ce0bae03d915","slug":"shakambhari-devi-fair-begins-in-khiwai-thousands-of-devotees-arrive-meerut-news-c-73-1-mct1008-109191-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खिवाई में शाकंभरी देवी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खिवाई में शाकंभरी देवी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु पहुंचे
विज्ञापन
सरूरपुर। खिवाई में माता शाकुंभरी देवी मेले का उद्घाटन करते जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा खिवाई स्थित माता शाकंभरी देवी मंदिर में शुक्रवार को तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने इसका उद्घाटन किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मेला वर्षों पुराना है और हर साल हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड समेत कई राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। भक्त माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। वह अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना भी करते हैं। मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु दोबारा मंदिर आकर आभार व्यक्त करते हैं। मेले के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में खूब चहल-पहल रहती है। विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजाई जाती हैं। लोग पूजा सामग्री, प्रसाद और अन्य सामान की खरीदारी करते हैं। इससे मेले में धार्मिक गतिविधियों के साथ बाजार जैसा माहौल भी बनता है।
तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में कुश्ती दंगल समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दंगल में पहलवान अपनी ताकत और दांव-पेच का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान, अशोक, प्रमोद, अभिषेक चौहान और रविंद्र चौहान मौजूद रहे।