{"_id":"6793f4ffd785b171b20ae09f","slug":"shahvez-won-gold-medal-by-throwing-40-meter-javelin-meerut-news-c-72-1-mrt1058-127844-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शाहवेज ने 40 मीटर भाला फेंककर जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शाहवेज ने 40 मीटर भाला फेंककर जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पैरा एथलेटिक्स व पैरा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। शाहवेज ने 40 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता।
खेलों का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने किया। पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में महिला वर्ग में सायरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में महिला वर्ग में शबी प्रथम और पुरुष वर्ग में गौरव अव्वल रहे। 100 मीटर दौड़ में गौरव ने बाजी मारी। अनमोल, आशीष, नितिन, शेखर, वैष्णवी, दीपिका, रिया, सीमा, सुधीर, अंकुल और रवि कुमार ने अपने-अपने इवेंट में पदक जीते।
इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी फातिमा, अनमोल, आयुष, उमेश, शाहवेज, प्रिंस आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों का चयन 1 व 2 फरवरी को बरेली में होने वाली प्रदेश स्तरीय पैरा एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए होगा। प्रतियोगिता के दौरान पंडित सतीश शर्मा, मनीष, गौरव त्यागी आदि भी मौजूद रहे।