फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shahid manjoor says that people will teach a lesson to bjp upcoming elections 2019

भाजपा के झूठे वायदों से तंग आ चुकी है जनता, आगामी चुनाव में लेगी हिसाब : शाहिद मंजूर  

Wed, 10 Oct 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 10 Oct 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
Shahid manjoor says that people will teach a lesson to bjp upcoming elections 2019
सपा के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार को झूठों की सरकार बताते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी द्वारा किए गए वायदों का पूरा हिसाब करेगी। वह देवबंद में सपा नेता कारी राव साजिद के आवास पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


मंगलवार को ईदगाह रोड पर सपा नेता कारी राव साजिद के आवास पर पहुंचे शाहिद मंजूर ने कहा कि देश की जनता बीजेपी के झूठे वायदों से तंग आ चुकी है और चाहती है कि जल्द से जल्द भाजपा को सत्ता से बाहर कर दे। जनता ने पूरा मन बना लिया है कि आगामी 2019 के चुनाव में वह भाजपा से पूरा हिसाब किताब करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। गुंडाराज अपनी जड़ें जमा चुका है। अपराधी खुलेआम खून खराबा कर रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी देख रही है। शाहिद मंजूर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कड़े आदेशों के बावजूद देश प्रदेश में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। जिससे साफ है कि केंद्र और राज्य सरकारें सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए कोर्ट को इसका संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लखनऊ में विवेक तिवारी हत्याकांड में जिस तरह योगी की पुलिस का चेहरा सामने आया उससे साफ है कि पुलिस सरकार के खिलाफ बगावत पर उतारु है। इस मौके पर कारी राव साजिद व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed