फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shahar ke vibhinn dharmik karykram

Meerut News: शहर के विभिन्न संक्षेप कार्यक्रम छह....

Mon, 21 Sep 2026 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Shahar ke vibhinn dharmik karykram
- संयम धर्म पर दस लक्षण महामंडल विधान
विज्ञापन

मेरठ। वसुनंदी विहार स्थित अभिनंदन नाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दस लक्षण महापर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रथम अभिषेक संयम जैन और शांतिधारा अनिल जैन परिवार ने की। दस लक्षण महामंडल विधान कराया गया। सुगंध दशमी पर दुष्कर्मों के नाश और जीवन में सुगंध भरने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में राजीव, विकास, नितेश, विवेक, अरविंद, इंदु, संगीता, रिशु, मोनिका और उषा का सहयोग रहा।
......
उत्तम संयम पर हुआ विशेष विधान, पूजन
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दशलक्षण महापर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म पर विशेष विधान हुआ। विधानाचार्य आशीष जैन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अतिवीर जैन को भगवान श्रीजी को पांडुक शिला पर विराजमान करने और शरत चंद जैन को शांतिधारा का सौभाग्य मिला। सुगंध दशमी पर श्रद्धालुओं ने धूप अर्पित की। शाम को सुगंध दशमी की कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

.....
गणेश प्रतिमा का विसर्जन के साथ अगले बरस जल्दी आने की कामना
मेरठ। के ब्लॉक शास्त्रीनगर में 14 सितंबर को स्थापित गणेश प्रतिमा का सोमवार को विसर्जन किया गया। श्री खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अनिल गोयल के सानिध्य में सुनील गोयल और अनिल गोयल के सहयोग से विसर्जन यात्रा निकाली गई। महिलाओं, बुजुर्गों, पुरुषों और बच्चों ने गणपति को विदाई देते हुए अगले बरस जल्दी आने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
350 मरीजों की नेत्र जांच, 127 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
मेरठ। वीरायतन मेरठ की ओर से जैन नगर सत्संग भवन में सातवां नि:शुल्क मेगा नेत्र शिविर लगाया गया। डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने करीब 350 मरीजों की जांच की। 127 को नि:शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी के लिए चयनित किया गया। 225 लोगों को चश्मे और दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भी भरवाए गए। कार्यक्रम में कीमती लाल जैन, अश्वनी जैन, राजेंद्र तनेजा समेत संस्था के पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

.....
उत्तम संयम धर्म पर हुआ विशेष विधान
मेरठ। डी-ब्लॉक शास्त्रनगर स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दस लक्षण महापर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म मनाया गया। भगवान श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा के बाद विधान हुआ। शाम को पंडित प्रशांत जैन शास्त्री ने संयम को इंद्रियों, मन और विषय वासनाओं पर नियंत्रण का माध्यम बताया। मंदिर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जैन, मंत्री नवीन कुमार जैन, संगठन मंत्री राजेश जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed