फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shah Alam of Sardhana will be seen with Akshay Kumar in Kesari 2

Meerut News: केसरी टू में अक्षय कुमार संग नजर आएंगे सरधना का शाहआलम

Sat, 12 Apr 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Shah Alam of Sardhana will be seen with Akshay Kumar in Kesari 2
सरधना। केसरी टू की शूटिंग के दौरान कलाकार शाहआलम खान। स्वयं
सरधना। सरधना निवासी कलाकार शाहआलम छोटे पर्दे से अब बड़े पर्दे पर बॉलीवुड की फिल्म में किरदार निभाता नजर आएगा। टीवी कलाकार शाहआलम खान आने वाली फिल्म केसरी टू में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग के दौरान मुख्य कलाकार अक्षय कुमार के साथ किरदार निभाने पर नगर वासियों ने उसके परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन

सरधना के मोहल्ला लालकुआं निवासी शाहआलम खान अब तक जीटीवी, स्टार प्लस, कलर्स टीवी पर आने वाले सीरियल में किरदार निभा चुके हैं। अब फिल्म केसरी टू में अभिनय करने की जानकारी से कस्बे व प्रशंसकों में खुशी की लहर है। छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने वाले शाहआलम के घर पर क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर बधाई दी। शाहआलम ने फोन पर बताया कि एक्टिंग का उन्हें बचपन से शौक था, लेकिन उनकी जिंदगी में बड़े ही उतार चढ़ाव रहे हैं।
विज्ञापन

घर की स्थिति खराब होने के कारण उन्हें बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। 2006 में शादी होने के बाद तो उन्होंने अभिनय करना ही छोड़ ही दिया था, लेकिन दस साल बाद फिर से मुंबई जाकर किस्मत को आजमाया। इसके चलते 2015 में बेस्ट टैलेंट का अवार्ड भी मिल चुका है। इस दौरान सीरियल, वेब सीरीज, शाॅर्ट फिल्म समेत अलग-अलग पर्दों पर भी कला का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि केसरी टू में उन्हें अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला है। उनका रोल काफी दमदार है। यह उनके कॅरिअर की पहली सबसे बड़ी फिल्म है। इसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed