{"_id":"60cfa7918ebc3e6ef90516e0","slug":"shadi-ke-mandap-se-chori-meerut-news-mrt5437093153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मंडप से 20 लाख के जेवरात से भरा बैग गायब, मची खलबली, फिर दूल्हा पक्ष ने शादी से किया इनकार और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: मंडप से 20 लाख के जेवरात से भरा बैग गायब, मची खलबली, फिर दूल्हा पक्ष ने शादी से किया इनकार और...
Mon, 21 Jun 2021 11:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:42 AM IST
सार
शादी समारोह के दौरान मंडप से 20 लाख के जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया। इससे बरातियों में खलबली मच गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
मेरठ: शादी समारोह का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एक विवाह मंडप से जेवरात भरा बैग गायब होने से खलबली मच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें वहीं काम करने वाला युवक बैग ले जाते हुए नजर आया।
विज्ञापन
भगवतपुरा निवासी इंदरजीत की बेटी की बरात रविवार शाम दिल्ली से ब्रह्मपुरी स्थित मंडप में आई। बताया गया कि बरात ने मंडप में पहुंचते ही जेवरात से भरा बैग लड़की पक्ष को दे दिया। कुछ देर बाद अचानक बैग के चोरी होने का शोर मच गया।
विज्ञापन
इस मामले में उस समय हंगामा हो गया, जब लड़के पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के पक्ष को शादी के लिए मनाया। सीसीटीवी फुटेज चेक की गई, जिसमें एक युवक वह बैग ले जाते हुए दिखाई दिया। लड़के वालों का कहना था कि बैग में करीब 20 लाख के जेवरात थे। जैसे तैसे शादी की रस्म पूरी हुई। लड़की पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन