{"_id":"69ef9ef5aa375880b70c63d5","slug":"shadab-jakati-reached-nauchandi-police-station-got-bail-and-apologized-meerut-news-c-72-1-mct1010-152461-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शादाब जकाती नौचंदी थाने पहुंचे, जमानत ली और माफी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शादाब जकाती नौचंदी थाने पहुंचे, जमानत ली और माफी मांगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हापुड़ रोड पर ज्वेलरी के शोरूम के उद्घाटन के मौके पर भीड़ जुटाकर रास्ता जाम कराने के मामले में दर्ज मुकदमे में जमानत कराने के लिए इंचौली निवासी शादाब जकाती नौचंदी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से माफी मांगी। इसके बाद उन्हें थाने से जमानत दे दी गई। एसपी सिटी ने स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। जिनकी वजह से जाम लगा है, उनकी वीडियो भी कब्जे में ले ली है। पहचान करने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
प्रसिद्ध यू-टयूबर शादाब जकाती ने वर्ल्ड स्कवायर में रविवार को ज्वेलरी का शोरुम खोला था। जिसका उद्घाटन करने क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह पहुंची थी। दो हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा रास्ता जाम हो गया था। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। लोग यहां पर सेल्फी और वीडियो बनाते हुए दिखाई दिए थे। इसकी शिकायत मिलने पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने नौचंदी पुलिस को मौके पर भेजा था। नौचंदी पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए जाम खुलवाया था। एसपी सिटी के निर्देश पर एल. ब्लाक शास्त्रीनगर चौकी प्रभारी हेमंत सागर ने नौचंदी थाने में शादाब जकाती और अज्ञात के खिलाफ रास्ता रोकने, जाम लगाने और बिना अनुमति कार्यक्रम करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शादाब जकाती द्वारा न ही प्रशासन से अनुमति ली गई, न ही पुलिस से परमिशन ली गई। शादाब जकाती ने सोमवार को नौचंदी थाने पहुंचकर जमानत ली है। इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। शादाब ने पुलिस से अपनी गलती भी मानी है।