फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shaastree nagar mein mahila karmachaaree ko agava karane kee koshish

शास्त्री नगर में महिला कर्मचारी को अगवा करने की कोशिश

Sat, 20 Feb 2021 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
shaastree nagar mein mahila karmachaaree ko agava karane kee koshish
शास्त्री नगर में महिला कर्मचारी को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन

- नोएडा में तैनात हेड कांस्टेबल के बेटे सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
- तीन दिन से महिला को लगातार किया जा रहा था परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्री नगर में शुक्रवार को टेलीकॉम कंपनी में सेवारत एक महिला को हेड कांस्टेबल के बेटे सहित तीन आरोपियों ने अगवा करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने तीनों आरोपी पकड़ लिए। बाद में पुलिस उन्हें थाने पर लेकर आई। पुलिस ने छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में नोएडा में तैनात और तितावी मुजफ्फरनगर निवासी हेड कांस्टेबल राजीव सिंह का बेटा अभिषेक, उसका दोस्त शिवम पंवार निवासी शास्त्री नगर और विपिन निवासी बाफर थाना जानी शामिल है।
जागृति विहार निवासी महिला के मुताबिक तीन दिन से ये आरोपी उसे काफी परेशान कर रहे थे। आफिस से छुट्टी होने के बाद महिला सहेली के साथ पैदल घर आ जाती थी। उसी समय उनके साथ छेड़छाड़ की जा रही थी। कभी मोबाइल नंबर मांगा जा रहा था तो कभी दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। महिला ने इससे इनकार किया तो उसने अगवा करने की धमकी दे दी। महिला ने आरोपी की स्कार्पियो का फोटो खींच लिया और भाई को भी इस बारे में बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीनों आरोपी स्कॉर्पियो से शास्त्री नगर स्थित आवास विकास चौराहे पर पहुंचे। आरोप है कि महिला के यहां आते ही तीनों ने उसे अगवा करने का प्रयास किया। महिला और उसके भाई ने उनका विरोध कर दिया। भाई-बहन ने शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने तीनों को पीटा। बाद में नौचंदी थाने की पुलिस के पहुंचने पर तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को बचाने में लगी थी पुलिस
- एक आरोपी के हेड कांस्टेबल का बेटा होने की बात पता चलने के बाद पुलिस रात तक आरोपियों को बचाने का प्रयास करती रही। पुलिस छेड़छाड़ और महिला को अगवा करने के प्रयास की घटना से इनकार करती रही। लेकिन महिला जिद पर अड़ गई कि उसने कहा कि तीन दिन से आरोपी परेशान कर रहे थे। लेकिन पुलिस टालने का प्रयास करती रही। देर रात महिला की तहरीर केस दर्ज किया गया।

पिता नोएडा में तैनात, बेटा कर रहा था पुलिस की तैयारी
सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि आरोपी अभिषेक भी पुलिस की तैयारी कर रहा था। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed