{"_id":"5aee02c14f1c1b64098b8682","slug":"shaaruk-ke-rahees-dekh-karne-lage-taskari","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की रईस देख करने लगे तस्करी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहरुख की रईस देख करने लगे तस्करी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्रा शाहरुख खान की फिल्म रईस देखकर किशोरों ने गैंग बनाकर कैंट इलाके में शराब तस्करी का धंधा शुरू किया है। थैले में या फिर दोपहिया वाहनों के बैग में रखकर शराब तस्करी की जा रही है। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने एक किशोर को दबोचा है। उसके पास से शराब के 137 पव्वे मिले हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छापा मारकर एक ओर किशोर को पकड़ा।
कैंट स्थित बीएसएनएल तिराहे के पास टीआई सुनील कुमार और टीएसआई दीनदयाल दीक्षित वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने सूचना दी कि साइकिल पर एक किशोर थैलों में शराब रखकर तस्करी करता है और वह अभी यहां से गुजरेगा। ट्रैफिक पुलिस ने उसको पकड़ लिया। उसके पास से थैले में शराब के पव्वे मिले। उसने बताया कि कई किशोर शराब तस्करी करते हैं और सरगना लालकुर्ती हंडिया मोहल्ले में रहता है। ट्रैफिक पुलिस ने हंडिया मोहल्ले में किशोर को साथ ले जाकर छापा मारा। लेकिन सरगना तो फरार हो गया। पुलिस ने एक ओर किशोर को वहां से पकड़ा। टीआई सुनील कुमार के मुताबिक दोनों किशोरों ने बताया कि शाहरुख खान की रईस फिल्म देखकर उन्होंने शराब तस्करी का धंधा शुरू किया। पुलिस से बचने की खातिर वे थैले और दोपहिया वाहनों पर बैग में शराब रखकर तस्करी करते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने दोनों किशोरों को लालकुर्ती थाने में सौंप दिया है।