फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shaahid lose

शाहिद मंजूर नहीं बचा सके अपना ‘सैफई’

Sun, 12 Mar 2017 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Mar 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
shaahid lose
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 शाहिद मंजूर का गढ़ किठौर इस बार उनके हाथ से निकल गया। इसी गढ़ के दम पर शाहिद मंजूर ने प्रचार के दौरान पुलिसकर्मियों से झड़प के दौरान कह दिया था कि यह उनका सैफई है। हालांकि जिला पंचायत के चुनाव में भी बेटे को अध्यक्ष पद का टिकट न दिलाने पर भी मंत्री को झटका लगा था।
विज्ञापन

शाहिद मंजूर ने किठौर से तीन बार विधानसभा पहुंचकर पश्चिम उप्र की राजनीति में अपना कद काफी बढ़ा लिया था। शाहिद के पिता मंजूर अहमद भी पश्चिम में मुस्लिमों के बड़े नेता के रूप में जाने जाते थे। मंजूर अहमद 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से किठौर सीट से चुनाव लड़े थे। दो साल में ही सरकार गिर गई थी। 1969 में वह फिर चुनाव मैदान में कूदे और जीतकर विधानसभा पहुंचे। सादगी पसंद मंजूर अहमद की मजबूती यह थी कि वह हिंदुओं का बड़ा वोट बैंक बटोरते थे। उन्हीं के नक्शे कदम पर शाहिद मंजूर चले। सपा के चुनाव चिन्ह पर 2002, 2007, 2012 में लगातार तीन बार विधायक बने। दो बार कैबिनेट मंत्री भी बने। इस बार अपने मजबूत वोट बैंकों पर उनकी पकड़ ढीली हो गई।
विज्ञापन

यह भी माना जा रहा है कि बेटे को जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने की उनकी चाह ने भी इस चुनाव में उनका नुकसान किया। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में उनके खिलाफ कई गुट बन गए थे। स्थानीय राजनीति भी इस कारण प्रभावित हुई। ब्लॉक प्रमुखी की राजनीति के कारण भी अलग-अलग गुट बन गए। यहां तक कहा जा रहा है कि कुछ जगहों पर मुस्लिम मतदाताओं ने ही उन्हें हराने के लिए भाजपा को वोट दिया। वहीं हिंदू मतदाताओं पर उनकी पकड़ मोदी लहर के कारण कमजोर हुई। उनके परिवार के कुछ सदस्यों के प्रति भी नाराजगी को एक कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed