फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SG Club defeated Vatsa Sports

Meerut News: एसजी क्लब ने वत्स स्पोर्ट्स को हराया

Sun, 17 May 2026 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
SG Club defeated Vatsa Sports
मेरठ। गांधी बाग क्रिकेट मैदान में रविवार को अंडर-12 वर्ग में एसजी क्लब और वत्स स्पोर्ट्स टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें एसजी क्लब की टीम ने 64 रन से जीत प्राप्त की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसजी क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। टीम की ओर से गौरांश ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 24 रन बनाए। बुशरा ने नाबाद 18 रन बनाए। फातिमा ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाते हुए महत्वपूर्ण 22 रन का योगदान दिया। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वत्स स्पोर्ट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 18.3 ओवर में 73 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से चिन्मय (9) और गुन्नू (8) ही कुछ संघर्ष कर सके। गेंदबाजी में एसजी क्लब की ओर से सोअम ने चार विकेट लिए। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गौरांश को चुना गया। सोआम फाइटर ऑफ द मैच रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed