{"_id":"69455ea899e2a7f9c10b1abb","slug":"sg-cantt-won-the-match-with-al-bashars-century-meerut-news-c-72-1-mct1009-145875-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अल-बशर के शतक से एसजी कैंट ने मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अल-बशर के शतक से एसजी कैंट ने मैच जीता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को आईआईएमटी और एसजी कैंट क्लब गांधी बाग के बीच मैच हुआ। इसमें एसजी कैंट के अल बशर की शतकीय पारी के चलते टीम ने शानदार जीत प्राप्त की। एसजी कैंट क्लब गांधी बाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 256 रन बनाए। इसमें अल बशर ने 18 चौके व दो छक्कों की मदद से 115 रन की पारी खेली। पार्थ ने भी 32 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी में शिवांश ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईआईएमटी की टीम 35 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मान ने 49 व शुभीांकर ने 44 रन बनाए। वंश ने दो विकेट लिए। एसजी कैंट क्लब ने 76 रन से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच अल बशर को चुना गया। अल बशर दीवान पब्लिक स्कूल के छात्र हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कोच तनकीब अख्तर ने भी उन्हें सम्मानित किया।