{"_id":"6a1484a9eb4bc4e726045c21","slug":"sexual-exploitation-on-the-pretext-of-marriage-accused-arrested-meerut-news-c-73-1-smrt1029-107320-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शादी का झांसा देकर देह शोषण किया, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शादी का झांसा देकर देह शोषण किया, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। जिला हापुड़ के थाना गढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता युवती ने मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर उसका देह शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी मुदीफ को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
किठौर थाना पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय युवती का अजराड़ा मुदीफ से जान पहचान हुई थी। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उसका कई बार देह शोषण किया। करीब दो वर्ष पहले वह सऊदी अरब चला गया। आरोप है कि वहां से लौटने के बाद उसने युवती से शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती ने किठौर थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि मुदीफ ने चार दिन पहले उसे फोन कर बुलाया तथा किठौर थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --