{"_id":"6036b9eb8ebc3e769c3e2733","slug":"sex-racket-run-at-home-by-accused-meerut-news-mrt5270530144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा, डॉक्टर के साथ मिलकर ये काम करता था आरोपी पति, अब खुलेंगे कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा, डॉक्टर के साथ मिलकर ये काम करता था आरोपी पति, अब खुलेंगे कई राज
Thu, 25 Feb 2021 01:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शास्त्री नगर में शिक्षिका की हत्या में आरोपी पति टेंट व्यापारी संजय लूथरा और डॉक्टर रजत भारद्वाज घर में सेक्स वर्करों को बुलाकर गलत काम कराते थे। शिक्षिका इसका विरोध करती थी। इन्हीं कारणों से उसकी हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में यह खुलासा किया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया। यहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
विज्ञापन
शास्त्री नगर सेक्टर-2 निवासी संजय लूथरा ने तीन दिन पहले पत्नी चंदा की हत्या कर दी थी। हत्या में संजय का दोस्त डॉ. रजत भारद्वाज भी शामिल था। नौचंदी पुलिस ने संजय लूथरा को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट ना होने पर थाने से क्लीन चिट दे दी थी। मायके वालों की शिकायत पर एसएसपी ने जांच करा दी। संजय के मोबाइल में एक फोटो मिला, जिसमें डॉक्टर महिला की गला दबाकर हत्या करता नजर आ रहा है। इसी फोटो के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शिक्षिका हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, पति ने किया बेहोश, डॉक्टर ने दबाया मुंह और फिर...
विज्ञापन
बुधवार को दोनों से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार संजय और डॉ. रजत गहरे दोस्त हैं। संजय की पत्नी शिक्षिका थी। चंदा बच्चों को पढ़ाने के लिए जब स्कूल में जाती थी, तभी संजय और रजत सेक्स वर्करों को घर पर बुलाते थे। इसकी जानकारी लगने पर चंदा ने कई बार विरोध किया। दो महीने से दोनों चंदा को मारने के लिए प्लान बना रहे थे। अपने प्लान के मुताबिक, संजय ने चंदा को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर रात में मिलकर उसकी हत्या कर दी।
फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा बरामद सामान
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर तकिया, नशीला पदार्थ, कपड़े बरामद किए। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपी कोर्ट में पेश कर दिए, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। पुलिस ने बरामद किए गए सामान को फॉरेंसिक लैब में भेजने की तैयारी कर ली है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/