यूपी: मुजफ्फरनगर में फिर होने से टला बड़ा हादसा, ट्रेन के आगे आई 20 भेड़ों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में फिर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां खतौली के निकट दिल्ली से अंबाला जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक भेड़ों का झुंड आ गया। हादसे में 20 भेड़ों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इससे रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। भेड़ों के कट जाने से चरवाह मौके से फरार हो गए थे। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रेलवे लाइन पर कटी भेड़ों का हटाया। करीब दो मिनट तक ट्रेन रुकी रही।
नेशनल हाइवे पर गांव भंगेला के ठीक सामने से रेलवे लाइन की ओर रास्ता जा रहा है। रविवार को करीब पौने तीन बजे दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। रास्ते के ठीक सामने जंगल में घास चरती हुईं कई भेड़ें अचानक रेलवे लाइन पर पहुंच गई।
चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। मगर, तब तक ट्रेन की चपेट में आकर 20 भेड़ों की मौत हो गई थी। हादसा देख चरवाह मौके से फरार हो गए। चालक ने ट्रेन को रोककर इसकी सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर को दी।
अचानक ट्रेन के थमने जाने से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया था। कुछ देर तक ट्रेन खड़ी रही। कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेलवे लाइन पर मरी पड़ी भेड़ों को हटाकर किनारे पर डाला। देर शाम तक मरने वाली भेड़ों को देखने के लिए वहां पर कोई चरवाहा नहीं पहुंचा था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/