फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Several star batsmen, including Rinku Singh, will be seen playing in the Vaibhav T20 Champions Trophy.

Meerut News: वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे रिंकू सिंह समेत कई स्टार बल्लेबाज

Thu, 10 Sep 2026 05:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 10 Sep 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Several star batsmen, including Rinku Singh, will be seen playing in the Vaibhav T20 Champions Trophy.
12 सितंबर से गांधी बाग मैदान में शुरू होगा आयोजन, जीशान अंसारी, विप्रज निगम समेत कई खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के बाद मेरठ में भी उत्तर प्रदेश के स्टार क्रिकेटरों का जमावड़ा लगने वाला है। उत्तर प्रदेश के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह, जीशान अंसारी, विप्रज निगम समेत कई बड़े खिलाड़ी यहां गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी में 12 सितंबर से शुरू हो रही 17वीं मास्टर वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते नजर आ सकते हैं।
टूर्नामेंट में लखनऊ, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, अलीगढ़ समेत कई जिलों से आठ टीम प्रतिभाग करने जा रही हैं। इनमें उन जिलों से स्टार क्रिकेटर भी शामिल होंगे। यह जानकारी बृहस्पतिवार को गांधी बाग क्रिकेट मैदान में आयोजित पत्रकारवार्ता में एमडीसीए के पदाधिकारियों ने दी। आयोजन सचिव सुभाष चंद्र शर्मा, एमडीसीए सदस्य अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मास्टर वैभव की याद में यह टूर्नामेंट आयोजित कराया जा रहा है। इसमें कई आईपीएल खिलाड़ी खेलेंगे। मेरठ के समीर रिजवी, रितुराज शर्मा समेत कई खिलाड़ी होंगे तो वहीं अलीगढ़ की टीम से भारतीय क्रिकेट रिंकू सिंह, लखनऊ की टीम से जीशान अंसारी, विप्रज निगम समेत कई आईपीएल खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
विज्ञापन

आयोजन अध्यक्ष स्पर्श सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट का आगाज 12 सितंबर को गांधी बाग क्रिकेट मैदान में होगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कई जिलों से टीम हिस्सा लेंगी। इसमें विजेता टीम को एक लाख रुपये और उप विजेता को 60 हजार रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी। वार्ता में पुलक गर्ग, विनोद शर्मा, संजय रस्तोगी, पूर्व आरएसओ प्रेम कुमार, तनकीब अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 को सुबह 8 बजे होगा उद्घाटन

टूर्नामेंट के उद्घाटन 12 सितंबर को सुबह 8 बजे होगा। इसके बाद ग्रुप-ए का पहला मुकाबला मेरठ (रेड) और मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के बीच होगा। प्रतियोगिता को लेकर आठ टीम को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में एमडीसीए मेरठ रेड, डीसीएए क्रिकेट एसोसिएशन आगरा, गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन और मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की टीम शामिल है। ग्रुप बी में एमडीसीए मेरठ ब्लू, क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ, डीएसए मुरादाबाद, अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम हिस्सा लेंगी। ग्रुप चरण में प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की अन्य टीमों के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। ग्रुप-ए के मैच 12 से 14 सितंबर और ग्रुप-बी के मैच 15 से 17 सितंबर तक होंगे। 18 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल व 19 को फाइनल मैच होगा। प्रतियोगिता में मेरठ एमडीसीए मेरठ रेड और एमडीसीए मेरठ ब्लू नाम से दो टीमें उतरेंगी।

यूपी के चयनकर्ताओं और यूपी लीग फ्रंचाइजी की होगी नजर

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से कई सीनियर चयनकर्ता और उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में शामिल होने वाली सभी 6 फ्रंचाइजी के पदाधिकारी भी गांधी बाग क्रिकेट मैदान में मौजूद रहेंगे। उनकी नजर यहां सभी क्रिकेटरों के प्रदर्शन पर होगी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही उनका चयन आगामी समय में होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा यूपी लीग में शामिल सभी टीम की नजर भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी। युवा खिलाड़ियों को भविष्य में टीम के कैंप में शामिल किया जा जा सकेगा।


क्रिकगिरी स्पोर्ट्स पर देख सकेंगे लाइव स्कोर

भारतीय टीम के पूर्व सदस्य और मेरठ के तेज गेंदबाज भुवेश्वर कुमार द्वारा सह स्थापित क्रिकगिरी स्पोर्ट्स पर वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी की लाइव कमेंट्री होगी। इस एप के माध्यम से क्रिकेट प्रेमी प्रत्येक मैच का लाइव अपडेट जान सकेंगे। बॉल बाय बॉल कमेंट्री व रीयल टाइम अपडेट व आंकड़े एप पर मिलते रहेंगे। क्रिकेट प्रेमी इसका इस्तेमाल कर मैच की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed