फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   several people died in a week due to fever in Saharanpur district

यूपी: सहारनपुर में बुखार का कहर, एक सप्ताह में पांच की मौत, गांव में दहशत

Thu, 03 Oct 2019 04:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Oct 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
several people died in a week due to fever in Saharanpur district
जिला चिकित्सालय, सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बुखार का कहर थम नहीं रहा है। गुरूवार को जिले में दो और मौतें हो गईं। वहीं एक सप्ताह में अब तक बुखार से कुल पांच मौत हो चुकी हैं। दो दिनों में लगातार दो मौतों से हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाया। वहीं लगातार हो रही मौतों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के विभिन्न गांवों में फॉगिंग भी कराई गई है। 

विज्ञापन


मुजफ्फराबाद पीएचसी के गांव बेड़ा संदल सिंह में बुखार से गुरूवार को दो और रोगियों की मौत हो गई। गौरतलब है कि पिछले तीन दिन में चार लोग बुखार से अकाल मौत का शिकार बने हैं। वहीं इस गांव में मरने वालों की संख्या 14 पहुंच गई है। गांव में आज भी स्वास्थ्य शिविर लगाया लेकिन सभी कोशिशों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की सारी कवायद विफल नजर आ रही है।

विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के गांव लंढोरा गुर्जर में भी बुखार ने लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। ग्राम प्रधान सहित उसके परिवार के सदस्य भी बुखार की चपेट में आने से नर्सिंग होम में भर्ती हैं। उधर लगातार मौतों के बाद एक बार फिर गांव में दहशत का माहौल हो गया है।

 

बता दें कि पिछले पखवाड़े में दस से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हो कर अकाल मौत का शिकार इस गांव में हो चुके हैं। कुछ दिन शांति रहने के बाद दो दिनों में दो मौत होने के बाद अब भी भय का माहौल है।बुखार से मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम डा विनय कुमार की अगुवाई में गांव पहुंची और शिविर लगा कर 70 लोगों की जांच की।
 

जांच के दौरान दो रोगियों मोहिबा पुत्री इसलाम और मिस्बाह पुत्री कामिल की हालत बेहद गंभीर पाए जाने पर टीम ने तत्काल एंबुलेंस बुला कर उन्हें जिला अस्पताल भेजा। डॉ. विनय कुमार ने बताया कि टीम ने 16 स्लाइड मलेरिया की बनाई हैं और 18 रोगियों के खून के नमूने डेंगू की जांच के लिए इकट्ठा किए। उन्होंने बताया कि गांव में फॉगिंग भी कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed