{"_id":"5cfcf281bdec22071e6d7ad4","slug":"several-injured-in-a-road-accident-in-bijnor-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: हाईवे पर टैंकर-बस की जोरदार भिड़ंत, बारह यात्री घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: हाईवे पर टैंकर-बस की जोरदार भिड़ंत, बारह यात्री घायल
Sun, 09 Jun 2019 05:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 09 Jun 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद के गजरौला शिव में टैंकर और रोडवेज बस की भिड़ंत में बस चालक-परिचालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी चिकित्सकों ने बस चालक और एक यात्री को चिंताजनक हालत में मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
रविवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बिजनौर डिपो की बस यात्रियों को लेकर भागूवाला से बिजनौर की ओर आ रही थी। यात्रियों के अनुसार जैसे ही बस मंडावर रोड स्थित गांव जमालपुर पठानी में पहुंची तो किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई। इससे बस में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल-100 पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच आरोपी चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
इस दुर्घटना में एक दर्जन यात्री घायल हो गए। जबकि बस के चालक फुरकान (35) और यात्री जाकिर (38) को चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया गया है। फरमान, अतीक, परिचालक पवन कुमार, प्रियांशी, शमा, महरीन, तैयबअली, अलियान, तालिब, गुड्डो गंभीर रूप से घायल हैं। इमरजेंसी के चिकित्सकों के अनुसार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।