फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Several incident of molestation in a single day in Sardhana, Man attempt to drag a teenager into the house in Kharkhoda Meerut

शोहदों का आतंक : मेरठ के सरधना में एक ही दिन में दुष्कर्म व छेड़छाड़ की तीन वारदात, खरखौदा में किशोरी को घर में खींचने का प्रयास

Wed, 23 Jun 2021 08:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Jun 2021 08:36 PM IST
सार

खरखौदा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के दो लोगों पर बहन को घर में खींचकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Several incident of molestation in a single day in Sardhana, Man attempt to drag a teenager into the house in Kharkhoda Meerut
महिला अपराध -प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ पुलिस एक तरफ महिला अपराध से लड़ने के दावे करती है वहीं हर रोज शोहदे दुष्कर्म और छेड़छाड़ की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शहर से सटे सरधना और खरखौदा में एक ही दिन में छेड़छाड़ व दुष्कर्म की चार वारदातें हुई।  सरधना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, तो वहीं दो अन्य स्थानों पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं हुईं। वहीं खरखौदा में शोहदों ने दुस्साहस करते हुए किशोरी को घर में खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सरधना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने संपत्ति विवाद के चलते जेठ-जेठानी और गांव की ही एक महिला पर नशीला पदार्थ पिलाकर एक युवक से दुष्कर्म कराने और अश्लील वीडियो बनवाने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी बागपत के धनौरा गांव निवासी युवक से हुई थी। उसके पति की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पति ने संपत्ति के बंटवारे के विवाद में जहर खाकर जान दे दी थी। अब उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। ससुरालवालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 11 जून को जेठ नितिन शर्मा पुत्र सुशील, जेेठानी ममता व पड़ोस में रहने वाला उसके घर आए। रात में उन्होंने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। वह बेहोश हो गई तो जेठ के साथ आये युवक आशीष उर्फ आशु पुत्र राकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। 

सुबह होश आने पर जेठ व जेठानी जा चुके थे। आशीष उनके घर पर ही रुका। उसने वीडियो दिखाई और गांव की कृषि भूमि, मेरठ में एक प्लॉट जेठ के नाम करने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आशीष और जेठ-जेठानी खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ आरपी शाही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच कराई जा रही है।

छेड़छाड़ के विरोध पर दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल 
सरधना छेड़छाड़ के विरोध पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम नाबालिग किशोरी अपनी मां के साथ घेर में जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में खड़े एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया।

किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकला। जानकारी होने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई तो गणमान्य लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। आरोप है कि कुछ देर बात ही आरोपी पक्ष उनके घर पहुंचा और परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान तमंचे से फायर भी किया गया। महिला के साथ किशोरी व युवक भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। महिला की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

डेयरी में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास 
सरधना नगर से सटी एक बस्ती में मंगलवार सुबह एक युवक ने किशोरी के साथ डेयरी में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। जानकारी के अनुसार, नौ वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला युवक आया और उसे बहला फुसलाकर डेयरी में ले गया। वहां दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। किशोरी के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी फईम पुत्र खुर्शीद निवासी घोसियान बस्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 

किशोरी को घर में खींचने का प्रयास
खरखौदा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के दो लोगों पर बहन को घर में खींचकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन सोमवार को घर से किसी काम से गई थी। रास्ते में गांव के ही अनिल पुत्र कुंवर सिंह व शिव कुमार पुत्र सतपाल ने बहन को अपने मकान में अंदर खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बहन के शोर मचाने पर परिवार के ही एक व्यक्ति ने उसे बचाया। पीड़ित ने इस मामले में दोनों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed