{"_id":"5f76354d8ebc3e9b83377694","slug":"several-college-oral-exams-declared-in-dn-college-city-news-mrt504066266","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएन कॉलेज में कई कोर्सों की मौखिक परीक्षाएं घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएन कॉलेज में कई कोर्सों की मौखिक परीक्षाएं घोषित
विज्ञापन

मेरठ। डीएन कॉलेज में एमएससी गणित चतुर्थ सेमेस्टर और एमए अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा तीन अक्तूबर को होगी। इसमें डीएन कॉलेज, इस्माईल कॉलेज, एएस पीजी कॉलेज मवाना एवं शहीद मंगल पांडेय राजकीय डिग्री कॉलेज की परीक्षा भी यहीं होगी। एमए अंग्रेजी अंतिम वर्ष व्यक्तिगत की मौखिक परीक्षा जिसमें 24 केंद्रों के छात्र-छात्राएं हैं, उनकी परीक्षा चार अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होगी।
एमकॉम अंतिम वर्ष व्यक्तिगत की मौखिक परीक्षा जो 30 सितंबर को होनी थी अब 15 अक्तूबर को सुबह नौ बजे बजे से वाणिज्य विभाग में होगी। मौखिक परीक्षा में डीएन कॉलेज के साथ गांधी स्मारक देवनागरी महाविद्यालय परीक्षितगढ़ मेरठ, फैज ए आम डिग्री कॉलेज मेरठ, चौधरी बशीर खान महाविद्यालय हर्रा सरधना, आरके कॉलेज किठौर के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा की तिथि को लेकर त्रुटि होने के कारण काफी छात्र-छात्राएं बृहस्पतिवार को कॉलेज आ गए जिसके बाद उन्होंने परीक्षा न कराए जाने पर विरोध जताया।
बीबीए की मौखिक परीक्षाओं की सूची जारी
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में बीबीए की मौखिक परीक्षाओं को लेकर विवि ने केंद्रों की सूची जारी कर दी है। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट से इसकी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
बीएड के कई केंद्र बदले, आज से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
मेरठ। छह अक्तूबर से प्रस्तावित बीएड की परीक्षाओं के कई केंद्रों में बदलाव किया गया है। नोडल केंद्र भी बदले गए हैं। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट से पूरी जानकारी ले सकते हैं। केंद्र बदले जाने की वजह से बृहस्पतिवार को प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो सके। विवि प्रशासन का दावा है कि शुक्रवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड होने शुरू हो जाएंगे।