फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven writers suspended with state president at saharanpur

लेखपालों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, प्रदेश अध्यक्ष समेत सात निलंबित

Thu, 12 Jul 2018 09:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 12 Jul 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
Seven writers suspended with state president at saharanpur
फाइल फोटो

सहारनपुर में पिछले कई दिनों से हड़ताल कर धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उप जिलाधिकारी सदर संगीता ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सहित सात लेखपालों को निलंबित कर दिया, जबकि 26 नए नियुक्त लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

 
लंबित मांगों को पूरा कराने को लेकर आंदोलन कर रहे लेखपालों को लेकर प्रशासन ने अपना रवैया सख्त कर लिया है। बुधवार को नकुड़ तहसील के लेखपालों पर कार्रवाई गई थी, बृहस्पतिवार को तहसील सदर के सात हड़ताली लेखपालों पर भी कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है। लेखपालों की हड़ताल के चलते आय, जाति, मूल निवास आदि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए छात्रों से लेकर अन्य लोग मारे मारे फिर रहे हैं। 
विज्ञापन


तहसील सदर में 96 लेखपाल कार्यरत हैं इनमें से चार लेखपाल हड़ताल में शामिल नहीं हुए हैं। प्रशासन ने नए नियुक्त हुए 26 लेखपालों को पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए थे। उप जिलाधिकारी संगीता ने बताया कि सदर तहसील के सात लेखपालों को हड़ताल पर जाने के कारण निलंबित कर दिया गया है। इनमें प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव, जिलाध्यक्ष रामकिशन, बिजेंद्र सिंह आसनवाली, अजय प्रताप सिंह, राजेश कुमार, रविकांत सैनी और शाईस्ता राव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनगो से बनवाएंगे प्रमाण पत्र 
तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने बताया कि लेखपालों की हड़ताल के चलते लोगों को अपने आय, जाति और मूल निवास जैसे प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए कानूनगो से प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट लगवाई जाएगी। जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना ना करना पडे़।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed