{"_id":"681bc7af856d8cb525097a49","slug":"seven-poles-fell-due-to-strong-winds-on-bijli-bamba-bypass-causing-traffic-jam-meerut-news-c-72-1-mrt1058-133122-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीबंबा बाईपास पर तेज हवा में गिरे सात पोल, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीबंबा बाईपास पर तेज हवा में गिरे सात पोल, लगा जाम
विज्ञापन
मेरठ। तेज हवा के कारण बिजली बंबा बाईपास पर 33 केवी के 7 विद्युत पोल सड़क पर आ गिरे। गनीमत रही कि पोल गिरने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। पुलिस द्वारा बिजली बंबा बाईपास पर बड़े वाहनों का यातायात बंद कर दिया गया। पोल गिरने के कारण आस पास के क्षेत्र में करीब 1 से 2 घंटे तक विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही। बिजली विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया गया। हापुड़ रोड बिजलीघर क्षेत्र इस कारण प्रभावित रहा, हालांकि विभाग की ओर से अन्य बिजलीघर क्षेत्र से वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई।
बुधवार दोपहर लगभग 1:30 पर तेज हवा के कारण बिजली बंबा बाईपास पर 33 केवी के 7 पोल सड़क की ओर आ गिरे। कई पोल टूट गए और कई पोल तिरछे हो गए। इस कारण पुलिस को एहतियात के तार पर बिजली बंबा बाईपास पर बड़े वाहनों के आवागमन को बंद करना पड़ा। हापुड़ रोड और दिल्ली रोड की ओर से बड़े वाहनों को बेरीकेडिंग कर जाने से रोक दिया गया, इसके बावजूद छोटे वाहन इधर-उधर से बिजली बंबा बाईपास पर प्रवेश कर गए। इस कारण लगभग 2 से 3 घंटे तक बाईपास पर जाम लगा रहा। कई एंबुलेंस जाम में फंसी रही। ऊर्जा विभाग की टीम ने सड़क पर पड़े पोल को एक ओर कर यातायात का सुचारू करवाया। इस कार्य में करीब 2 से 3 घंटे का समय लगा। अधिशासी अभियंता 33 केवी साउथ रोहित कन्नौजिया ने बताया कि बिजली बंबा बाईपास पर 7 पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे, इस कारण हापुड़ रोड बिजलीघर प्रभावित हुआ था, जहां वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई। पोल को बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया। मुख्य अभियंता जोन-2 यदुनाथ राम ने बताया कि अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
तेज हवा से कई इलाकों में गुल हुई बिजली
मेरठ। बुधवार दोपहर आई तेज हवा के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। मोहकमपुर बिजलीघर क्षेत्र और माधवपुरम, रामलीला मैदान बिजलीघर क्षेत्र की 33 केवी की विद्युत लाइन फेल हो गई। इस कारण माधवपुरम, लिसाड़ी रोड, शताब्दीनगर, टीपीनगर, रामलीला ग्राउंड आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। करीब दो घंटे तक इन क्षेत्रों में बिजली नहीं रही। वहीं शहर के घंटाघर क्षेत्र के पटेलनगर, जली कोठी, खैर नगर, छोटा कुरैशियान आदि मोहल्लों में शाम तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इन क्षेत्रों में बार-बार बिजली आपूर्ति आती जाती रही, जिस कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।