{"_id":"661bdbeb268a1b8b9c04b794","slug":"seven-people-from-meerut-burnt-to-death-after-collision-between-truck-and-car-in-sikar-rajasthan-2024-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीकर में भीषण हादसा: मेरठ के सात लोगों की जिंदा जलकर मौत, पूर्व विधायक के थे रिश्तेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकर में भीषण हादसा: मेरठ के सात लोगों की जिंदा जलकर मौत, पूर्व विधायक के थे रिश्तेदार
Sun, 14 Apr 2024 07:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 14 Apr 2024 07:06 PM IST
सार
राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आशीर्वाद चौराहे के पास स्थित पुल पर रविवार दोपहर हुए हादसे में मेरठ के सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक मेरठ के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के रिश्तेदार थे।
विज्ञापन
पूर्व विधायक व हादसे के दौरान लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आशीर्वाद चौराहे के पास स्थित पुल पर रविवार दोपहर कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार सात लोग जिंदा जल गए। कार में दो बच्चों और
तीन महिलाओं सहित सात लोग सवार थे। ये सभी लोग सालासर बालाजी मंदिर से हिसार जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। सभी मरने वाले मेरठ निवासी है और पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
तीन महिलाओं सहित सात लोग सवार थे। ये सभी लोग सालासर बालाजी मंदिर से हिसार जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। सभी मरने वाले मेरठ निवासी है और पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
रविवार को जैसे ही हादसे की सूचना परिवार तक पहुंची तो कोहराम मच गया। बताया गया कि हादसे में पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के साले के बेटे हार्दिक, उनकी माता मंजू, पत्नी स्वाति और दो बेटियों की मौत हो गई। हार्दिक की मौसी नीलम और उनके बेटे आशुतोष की भी मौत हो गई है। परिवार के सभी सात सदस्य कार से दर्शन करने का रहे थे। मृतक ब्रह्मपुरी के शारदा रोड स्थित शिव शंकरपुरी कॉलोनी के रहने वाले हैं।
सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आशीर्वाद चौराहे के पास स्थित पुल पर रविवार दोपहर कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार सात लोग जिंदा जल गए। कार में दो बच्चों और तीन महिलाओं सहित सात लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार पुल पर कार अपने आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
पुलिस उपाधीक्षक (फतेहपुर सर्कल) रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे। सालासर बालाजी मंदिर से हिसार जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।
पुलिस उपाधीक्षक (फतेहपुर सर्कल) रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे। सालासर बालाजी मंदिर से हिसार जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।