फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven injured in bloody conflict between two parties in Chhur village

Meerut News: छुर गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष में सात घायल

Thu, 30 Nov 2023 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Seven injured in bloody conflict between two parties in Chhur village
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव छुर में मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के महिला समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राजपाल पुत्र ज्ञान सिंह ने तहरीर में बताया कि पड़ोस के रहने वाले सुखपाल पुत्र प्रकाश की अपने परिवार के साथ शराब को लेकर कहासुनी व गाली गलौज हो रही थी। जब उन्होंने मोहल्ले में गाली का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी। जिसमें अर्जुन, राहुुल, अमित पुत्र राजपाल, राजीव पुत्र बिलेंद्र व राजपाल पुत्र ज्ञान सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के सुखपाल पुत्र प्रकाश का आरोप है कि उसने व उसके भाई ने अर्जुन के पास मजदूरी की थी। मजदूरी के पैसे मांगने पर उनके घर में घुसकर मारपीट की गई है। जिसमें हरपाल पुत्र प्रकाश, सुखपाल और उसकी पत्नी अनीता घायल हो गए। दोनों पक्षों में लाठी डंडे व जमकर पथराव हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से राजीव की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस पहले भी दोनों पक्षों के दो लोगों का चालान कर चुकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed