फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven corona patients found in Daurala

दौराला में कोरोना के सात मरीज मिले

Sat, 03 Apr 2021 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Seven corona patients found in Daurala
दौराला में कोरोना के सात मरीज मिले
विज्ञापन

दौराला। कस्बे में शुक्रवार को सात कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची रही। वहीं लोगों में भी दहशत बढ़ने लगी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम में कोरोना से बचाव के लिए 630 लोगों को वैक्सीन का टीकाकरण किया।
दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि शुक्रवार को सीएचसी, निहोरी, एटूजेड कॉलोनी व सिवाया गांव में कोरोना जांच शिविर लगाया गया। कैंप में 210 लोगों की जांच की गई। जांच में निहोरी गांव के दो, एटूजेड का एक, सिवाया का एक, दौराला शुगर मिल के दो कर्मचारी व डौरली के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बृहस्पतिवार को भी कस्बे में सात लोग पॉजिटिव मिले थे। सीएचसी प्रभारी ने लोगों से दो गज की दूरी बनाए रखने, बार-बार हाथ धोने और मॉस्क लगाए रखने की अपील की है। नोडल अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि टीकाकरण अभियान तेज किया जा रहा है। टीकाकरण में डॉ. बिजेंद्र कुमार, डॉ. निशी खोखर, डॉ. वीपी शर्मा व डॉ. सारंग चौहान का सहयोग रहा।
विज्ञापन

मवाना में 220 लोगों का टीकाकरण हुआ
सरधना/मवाना। सीएचसी और नगरीय प्राथमिक केंद्र पर 220 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। इस दौरान पूर्व विधायक अतुल खटीक ने लोगों से टीकाकरण कराने का आह्वान किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि सीएचसी पर शुक्रवार को 150 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं डॉ. देव ने बताया कि नगरीय प्राथमिक केंद्र पर 70 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। वहीं परीक्षितगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवकाश पर भी स्वास्थ्यकर्मियों ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोराना से बचाव का टीका लगाया। सीएचसी परीक्षितगढ़, अगवानपुर, नवल, तोहफापुर पीएचसी व हेल्थ वेलनेस सेंटर पर 800 लोगों का टीकाकरण हुआ। इस मौके पर डॉ. संजीव कुमार, बीपीएम इकरार अहमद, सीएचओ मनीषा, आशीष चौधरी, अरूणिमा त्यागी, जसबीर, सुशीला, रिंकी, मंजू आदि का सहयोग रहा। वहीं सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 511 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 298 लोगों ने आरटीपीसीआर जांच कराई और 213 ने एंटीजन जांच कराई। 119 लोगों ने सीएचसी पर टीका लगवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed