फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven animals died in a week due to foot and mouth disease in Khaspur

Meerut News: खासपुर में खुरपका और मुंहपका से एक सप्ताह में सात पशु मरे

Mon, 29 Dec 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Seven animals died in a week due to foot and mouth disease in Khaspur
खरखौदा। खासपुर गांव में पशुओं में खुरपका और मुंहपका बीमारी से एक सप्ताह में सात पशु मर गए। गांव मेें कई पशु बीमार हैं। इससे पशुपालकों में चिंता बनी हुई है। पशु चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार एक सप्ताह में मूलराज के तीन पशु, मुनीष की एक भैंस, करुणेश का भैंसा, हरिओम त्यागी की एक गाय, लक्खू की एक भैंस बीमारी के कारण मर गई है। इसके अलावा पवित्र त्यागी, हरिओम, मोहित त्यागी, मोहित शर्मा, नीरज, मुकेश, पारुल शर्मा व राजीव आदि ग्रामीणों के पशु बीमार हैं। कुछ ग्रामीणों ने लिंपी बीमारी से पशुओं के बीमार होने की भी आशंका जताई है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि खुरपका और मुंहपका बीमारी वायरस से फैलती है। पशुओं के बाड़े में साफ सफाई रखें, चूना व फिनाइल का छिड़काव करें। यदि किसी पशु को बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे अन्य पशुओं से अलग कर दें। गांव में जिला स्तर से पशुपालन विभाग की टीम जाकर पशुओं की जांच और इलाज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed